देश

AAP Gets National Party Status: आम आदमी पार्टी को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, चुनाव आयोग ने NCP-TMC, CPI से छीना स्टेटस

आम आदमी पार्टी (AAP) को चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया है. 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलना पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

AAP Gets National Party Status: आम आदमी पार्टी को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, चुनाव आयोग ने NCP-TMC, CPI से छीना स्टेटस
Arvind Kejriwal (Photo: PTI)

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) को चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया है. 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलना पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP), सीपीआई (CPI) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया है.

चुनाव आयोग के मुताबिक इन दलों को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया गया था लेकिन ये दल उतना रिजल्ट नहीं ला पाए इसलिए यह दर्जा वापस लिया गया है. इन दलों के प्रदर्शन को रिव्यू किया गया और फिर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया गया. हालांकि ये पार्टियां आगे बेहतर प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय पार्टी होने का दर्जा वापस हासिल कर सकती हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2023 08:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).