Delhi Fire Tragedy: दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में लगी भीषण आग, दम घुटने से दो लोगों की मौत
दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में एक फर्नीचर गोदाम में आग लगने से दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां आग से दम घुटने के कारण दो लोगों की मौत हो गई.
Delhi Fire Tragedy: दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में एक फर्नीचर गोदाम में आग लगने से दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां आग से दम घुटने के कारण दो लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, ये दोनों लोग कमरे के अंदर सो रहे थे और आग लगने के बाद समय पर बाहर नहीं निकल पाए, जिससे दम घुट गया. दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि आग कैसे लगी और सो रहे लोग बाहर क्यों नहीं निकल पाए. कीर्ति नगर की यह जगह बड़ी फर्नीचर मार्केट के लिए जानी जाती है, जहां लकड़ी के कई गोदाम हैं.
दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में लगी भीषण आग
🔴 #BREAKING : दिल्ली के कीर्तिनगर में बीती रात लगी आग, 2 लोगों की जम घुटने से मौत
#Delhi | @mukeshmukeshs | @DEEPIKASSNEGI pic.twitter.com/zm5nGneVGo
— NDTV India (@ndtvindia) November 3, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2024 08:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

