देश

Covid-19 New Variant In Kerala: भारत पहुंचा कोरोना का खतरनाक वेरिएंट, केरल में पहला केस, फिर लगेगा लॉकडाउन!

कोविड का एक सबसे नया सबवेरिएंट जेएन.1 (JN.1) ने अमेरिका की चिंता बढ़ा दी. अब इसके मामले भारत के केरल में भी पाए गए है. उधर, यूएस एक और नए कोविड वेरिएंट एचवी.1 (HV.1) से निपटने के लिए संघर्ष कर रहा है.

Covid-19 New Variant In Kerala: भारत पहुंचा कोरोना का खतरनाक वेरिएंट, केरल में पहला केस, फिर लगेगा लॉकडाउन!
Covid-19 Photo Credits: Twitter

Covid-19 New Variant In Kerala: कोविड का एक सबसे नया सबवेरिएंट जेएन.1 (JN.1) ने अमेरिका की चिंता बढ़ा दी. अब इसके मामले भारत के केरल में भी पाए गए है. उधर, यूएस एक और नए कोविड वेरिएंट एचवी.1 (HV.1) से निपटने के लिए संघर्ष कर रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि,  ‘सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ नए मामलों की संख्या बढ़ सकते है.’

सार्वजनिक स्वास्थ्य और अस्पताल की तैयारियों के उपायों का आकलन करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नियमित अभ्यास के हिस्से के रूप में राज्यों में सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों के संपर्क में है और स्थिति की निगरानी कर रहा है.

कोविड-19 नया सबवेरिएंट जेएन.1, कोविड के ही वेरिएंट पिरोला या बीए.2.86 का वंशज है. इसके बढ़ते मामलों ने केरल की स्वास्थ्य सेवा की चिंताएं बढ़ा दी है. यह भारत के जीनोम निगरानी प्रयासों को चकमा देते हुए राज्य में पहली बार दस्तक दिया है. विशेषज्ञों ने चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि नया वेरिएंट राज्य में पहले से ही बढ़ रहे मामलों को और तेजी से बढ़ा सकता है.

 

 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2023 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).