Electricity Cut in 95 Thousand Houses: अंबरनाथ, उल्हासनगर और बदलापुर में पिछले 7 घंटों से बिजली गुल, नागरिकों की बढ़ी परेशानी
मुंबई से सटे उल्हासनगर, बदलापुर और अंबरनाथ में करीब 95 हजार घरों की बिजली गुल हुई है. पिछले सात घंटे से लोगों के घरों की बिजली गुल होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
मुंबई,महाराष्ट्र: मुंबई से सटे उल्हासनगर, बदलापुर और अंबरनाथ में करीब 95 हजार घरों की बिजली गुल हुई है. पिछले सात घंटे से लोगों के घरों की बिजली गुल होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के मुताबिक़ महापारेषण की बिजली आपूर्ति लाइन में आई तकनीकी खराबी के कारण यह बड़ी समस्या उत्पन्न हुई है. खराबी इतनी गंभीर है कि पूरे-के-पूरे इलाके बिजली से वंचित हो गए हैं. इस दौरान इलेक्ट्रिसिटी विभाग के कर्मचारी भी इस दुरुस्त करने के लिए जुट गए है.बताया जा रहा है की इस मरम्मत में और ज्यादा समय लग सकता है. बता दें की नवी मुंबई में भी कई जगहों पर कल रात को कई घंटों तक बिजली गुल हुई थी. इसके बाद आज सुबह भी तीन घंटे के करीब बिजली बंद रही. ये भी पढ़े:VIDEO: Mumbai Airport पर नेटवर्क फेल, बिजली पूरी तरह गुल! Air India समेत कई फ्लाइट्स लेट
95 हजार घरों की बिजली गुल
उल्हासनगर, बदलापूर, अंबरनाथमध्ये
95,000 घरांचा वीजपुरवठा खंडित!https://t.co/60ZjrcTK9a#PowerCut pic.twitter.com/PTfpNuCK3x
— ABP माझा (@abpmajhatv) August 11, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2025 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

