Covid Booster Dose: हार्ट अटैक का खौफ, कोविड बूस्टर डोज लेने से कतरा रहें 10 में से 6 भारतीय, यहां पढ़ें सर्वे रिपोर्ट
टहलने जाने, जिम में कसरत करने और शादी में नाचने जैसी रोजमर्रा की गतिविधियां करते हुए लोगों को दिल का दौरा पड़ा रहा है. ऐसी घटनाओं के कई वीडियो भी सामने आए हैं.
Covid Booster Dose: गुरुवार को एक सर्वेक्षण से पता चला कि 10 में से छह से अधिक भारतीय (64 प्रतिशत) कोविड बूस्टर खुराक लेने से हिचकते हैं और युवाओं में दिल के दौरे के बढ़ते मामलों ने इस हिचकिचाहट (Fear of heart attack) में काफी हद तक योगदान दिया है.
आमतौर पर हार्ट अटैक का कारण 'मोटापा' और 'हाई कोलेस्ट्रॉल' माना जाता है, लेकिन हाल के दिनों में युवाओं में हार्ट अटैक की घटनाएं तेजी से बढ़ी है, जो बेहद चिंताजनक हैं. टहलने जाने, जिम में कसरत करने और शादी में नाचने जैसी रोजमर्रा की गतिविधियां करते हुए लोगों को दिल का दौरा पड़ा रहा है. ऐसी घटनाओं के कई वीडियो भी सामने आए हैं.
चीन में कोरोना महामारी से हालात बेकाबू हो चुके हैं. वहां कोरोना के मरीजों और बीमारी से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है.ऐसे में भारत सरकार चौकन्नी हो गई है, और लोगों से अपील की जा रही है कि जिन्होंनेकोविड वैक्सीनेशन नहीं कराया है, वो तुरंत टीकाकरण करा लें.
A survey revealed on Thursday that over six in 10 Indians 64 per cent are reluctant to take the Covid booster dose and rising cases of heart attacks in young people have largely contributed to this hesitancy. IANS
— Abdulkadir/ अब्दुलकादिर (@KadirBhaiLY) December 22, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2022 06:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

