Shrikant Tyagi Case: गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम, बुलडोजर चलने के बाद कोर्ट में दी सरेंडर की अर्जी
श्रीकांत के वकील सुशील भाटी ने बताया कि हमने सरेंडर अर्जी दाखिल की है. इस मामले में संबंधित थाने से रिपोर्ट मंगाई जाएगी. रिपोर्ट आने के बाद हम उनको(श्रीकांत त्यागी) पेश करेंगे.
Shrikant Tyagi Case: नोएडा (Noida) के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को पकड़ने के लिए यूपी सरकार ने ऐड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है. सोमवार को सेक्टर-93 स्थित ओमेक्स सोसाइटी में आरोपी का अवैध निर्माण गिरा दिया गया. वहीं श्रीकांत के वकील सुशील भाटी ने बताया कि हमने सरेंडर अर्जी दाखिल की है. इस मामले में संबंधित थाने से रिपोर्ट मंगाई जाएगी. रिपोर्ट आने के बाद हम उनको(श्रीकांत त्यागी) पेश करेंगे.
गौतमबुद्ध नगर से भाजपा सांसद महेश शर्मा (Mahesh Sharma) ने कहा "मोदी-योगी सरकार की महिलाओं के खिलाफ हमले के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति... गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के बाद, उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वालों को 25,000 रुपये नकद देने की घोषणा की गई है. मामले में 6 पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया गया है.
बता दें कि नोएडा की सोसाइटी में अतिक्रमण को लेकर एक महिला से श्रीकांत त्यागी का विवाद हो गया था. खुद को बीजेपी नेता बताने वाले दबंग ने उस दौरान महिला से गाली गलौज कर दी थी. साथ ही मारपीट पर भी उतारू हो गया था.
Shrikant Tyagi case| Modi-Yogi govt has zero-tolerance policy for assault against women... after taking action under Gangster Act, a cash price of Rs 25,000 was announced to those who help with his arrest, 6 police officials suspended: Mahesh Sharma, BJP MP from Gautambuddh Nagar pic.twitter.com/ErZbCZFP9N
— ANI (@ANI) August 8, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2022 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

