टीवी

FIR Against Elvish Yadav: बिग बॉस OTT सीजन 2 के विजेता एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें, यूट्यूबर मैक्सटर्न से मारपीट मामले में गुरुग्राम में केस दर्ज- VIDEO

फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता रहे एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ने वाली है. गुरुग्राम में एक यूट्यूबर सागार ठाकुर के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है.

FIR Against Elvish Yadav: बिग बॉस OTT सीजन 2 के विजेता एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें, यूट्यूबर मैक्सटर्न से मारपीट मामले में गुरुग्राम में केस दर्ज- VIDEO
Elvish Yadav - Photo- Twitter

 FIR Against Elvish Yadav: फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता रहे एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ने वाली है. यूट्यूबर मैक्सटर्न (YouTuber Maxtern) उर्फ़ सागर ठाकुर (Sagar Thakur) के साथ मारपीट  मामले में उनके खिलाफ गुरुग्राम में एफआईआर हुआ  है. सागर ठाकुर के साथ वे मारपीट कर रहे हैं. उनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एल्विश यादव अपने कुछ साथियों के साथ मैक्सटर्न को पीट रहे हैं. बताना चाहेंगे कि सोशल मीडिया पर सागर मैक्सटर्न के नाम से वे मशहूर है. सागर का एक यूट्यूब चैनल भी है.

 एल्विश यादव के खिलाफ इन धाराओं में केस दर्ज:

गुरुग्राम पुलिस ने मामले में एल्विश यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 323 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है. मामले में गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि सागर ठाकुर की मेडिको-लीगल परीक्षण रिपोर्ट ली गई और घटना में उन्हें चार मामूली चोटें आईं.

Video:

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2024 11:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).