Shobhitha Shivanna Death: कन्नड़ सिनेमा और टीवी की मशहूर अदाकारा शोभिता शिवन्ना का निधन, आत्महत्या की वजहों की जांच जारी
कन्नड़ अभिनेत्री शोभिता शिवन्ना का 30 नवंबर की रात को हैदराबाद स्थित अपने घर पर निधन हो गया. 30 वर्षीय शोभिता ने कथित तौर पर आत्महत्या की है, जिससे उनके प्रशंसक और फिल्म इंडस्ट्री स्तब्ध हैं.
Shobhitha Shivanna Death: कन्नड़ अभिनेत्री शोभिता शिवन्ना का 30 नवंबर की रात को हैदराबाद स्थित अपने घर पर निधन हो गया. 30 वर्षीय शोभिता ने कथित तौर पर आत्महत्या की है, जिससे उनके प्रशंसक और फिल्म इंडस्ट्री स्तब्ध हैं. कर्नाटक के हासन जिले के सकलेशपुर की मूल निवासी शोभिता शादीशुदा थीं और पिछले दो सालों से हैदराबाद में रह रही थीं. उनके इस कदम के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और उनका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया बेंगलुरु में हो सकती है.
टीवी से फिल्मों तक: शोभिता शिवन्ना का सिनेमाई सफर
शोभिता ने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ टेलीविजन से की थी. बेंगलुरु शिफ्ट होने के बाद वह टीवी का जाना-माना चेहरा बन गईं. उन्होंने गालिपता, मंगला गौरी, कोगीले, कृष्ण रुक्मिणी, दीपवु निन्नदे गालियु निन्नदे और अम्माव्रु जैसे 12 से ज्यादा लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया. टेलीविजन के बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और एरडोंडला मूडु, एटीएम, ओंदु कथा हेल्वा और जैकपॉट जैसी फिल्मों में अभिनय किया. उनकी हालिया फिल्म 'फर्स्ट डे फर्स्ट शो' ने प्रशंसकों के बीच खासा उत्साह पैदा किया था. इस फिल्म के प्रमोशन में भी वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहीं.
शोभिता शिवन्ना नहीं रहीं: जांच जारी
हैदराबाद पुलिस शोभिता की कथित आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है. उनके इस कदम के पीछे की असल वजह अब तक सामने नहीं आई है. पुलिस और परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मामले को लेकर जल्द और खुलासे हो सकते हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2024 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

