Ranveer Allahbadia Controversy: रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शर्तों के साथ फिर शुरू होगा ‘द रणवीर शो’
यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने ‘द रणवीर शो’ फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है, लेकिन इसके लिए कुछ सख्त शर्तें लागू की गई हैं. ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ केस में फंसे रणवीर को शो के कंटेंट पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं.
Ranveer Allahbadia Controversy: यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने ‘द रणवीर शो’ फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है, लेकिन इसके लिए कुछ सख्त शर्तें लागू की गई हैं. ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ केस में फंसे रणवीर को शो के कंटेंट पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि शो में नैतिकता और शालीनता के मानकों का पालन किया जाना चाहिए ताकि इसे किसी भी उम्र का दर्शक देख सकें.
कोर्ट ने यह भी माना कि शो से 280 कर्मचारियों की आजीविका जुड़ी हुई है, इसलिए इसे पूरी तरह से प्रतिबंधित करना उचित नहीं होगा. हालांकि, रणवीर को यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में कोई भी विवादित कंटेंट न दिखाया जाए. गौरतलब है कि रणवीर इलाहाबादिया अपने पॉडकास्ट के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों की नामी हस्तियों का इंटरव्यू लेते हैं. उनके शो को बड़ी संख्या में दर्शक देखते हैं, लेकिन हाल ही में कंटेंट को लेकर कुछ विवाद सामने आए थे, जिसके चलते यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया था.
शर्तों के साथ शुरु होगा रणवीर इलाहाबादिया का शो:
India's Got Latent case | Supreme Court permits Ranveer Allahbadia to resume 'The Ranveer Show', subject to him furnishing an undertaking that his podcast shows will maintain the desired standards of morality and decency so that viewers of any age group can watch.
Supreme Court… pic.twitter.com/Q4PPr0C9gB
— ANI (@ANI) March 3, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2025 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

