क्रिकेट

Mohammed Siraj ने आशा भोसले की पोती Zanai Bhosle के साथ वायरल तस्वीर दोबारा की शेयर, कहा - 'मेरी बहना'

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और आशा भोसले की पोती जनाई भोसले के बीच डेटिंग की अफवाहें तब तेज हो गईं जब सिराज को ज़नाई के 23वें जन्मदिन की पार्टी में देखा गया.

Mohammed Siraj ने आशा भोसले की पोती Zanai Bhosle के साथ वायरल तस्वीर दोबारा की शेयर, कहा - 'मेरी बहना'

Mohammed Siraj Reacts to Dating Rumours With Zanai Bhosle: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और आशा भोसले की पोती जनाई भोसले के बीच डेटिंग की अफवाहें तब तेज हो गईं जब सिराज को ज़नाई के 23वें जन्मदिन की पार्टी में देखा गया. ज़नाई ने अपने जन्मदिन की कई तस्वीरें साझा कीं. इनमें से एक तस्वीर में वह सिराज के साथ नजर आईं, जिससे फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि क्या दोनों के बीच कुछ खास है.

हालांकि, जनाई भोसले ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए उस तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और सिराज को 'मेरे प्यारे भाई' कहा. इसके बाद मोहम्मद सिराज ने भी उस स्टोरी को दोबारा साझा करते हुए लिखा, "मेरी बहना के जैसी कोई बहना नहीं. बिना इसके कहीं मुझे रहना नहीं. जैसे हैं चांद सितारों में. मेरी बहना है एक हजारों में." सिराज और जनाई की इस बातचीत ने साफ कर दिया है कि दोनों के बीच भाई-बहन जैसा प्यार और स्नेह है. फैंस ने उनकी पोस्ट पर पॉजिटिव कमेंट्स किए और उनके रिश्ते को सराहा.

जनाई भोसले के साथ डेटिंग की अफवाहों के बीच मोहम्मद सिराज ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की

Screenshot of Mohammed Siraj's Instagram Story

Mohammed Siraj's Instagram story (Photo credit: Instagram @mohammedsirajofficial)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2025 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).