Malayalam Actor Dileep Shankar Dies: मलयालम एक्टर दिलीप शंकर का निधन, होटल के रूम में मिला शव, फिल्म इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर
केरल से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां पर मलयालम फिल्मों के मशहूर एक्टर दिलीप शंकर का निधन हो गया है. बताया जा रहा है की उनका शव तिरुवंतनपुरम के एक होटल में पाया गया.
Malayalam Actor Dileep Shankar Dies: केरल से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां पर मलयालम फिल्मों के मशहूर एक्टर दिलीप शंकर का निधन हो गया है. बताया जा रहा है की उनका शव तिरुवंतनपुरम के एक होटल में पाया गया. ये बात अभी साफ़ नहीं हो पाई है की उनकी मौत आत्महत्या है या फिर नेचुरल. इस बारें में पुलिस जांच में जुट गई है. इस घटना के बाद मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है. रिपोर्ट के मुताबिक अपने निधन से दो दिन पहले ही उन्होंने होटल में चेक इन किया था. रूम से बदबू आने के कारण कर्मचारियों ने दरवाजा खोला तो उन्हें एक्टर का शव फर्श पर पड़ा हुआ दिखाई दिया. ये भी जानकारी सामने आई है की वे काफी दिनों से एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे.दिलीप शंकर को आखिरी बार सीरियल 'पंचाग्नि' में चंद्रसेनन की भूमिका में देखा गया था. ये भी पढ़े: Kaviyoor Ponnamma Dies: मलयालम की अनुभवी अभिनेत्री कावियूर पोन्नम्मा का 79 वर्ष की आयु में निधन, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने व्यक्त की संवेदना
मलयालम एक्टर दिलीप शंकर की मौत
Malayalam Actor Dileep Shankar Found Dead In Hotel Room#TNCards #Actor https://t.co/svLcnpDcht pic.twitter.com/3Le7YOGr6C
— TIMES NOW (@TimesNow) December 29, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2024 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

