Hit - The First Case Teaser Out: जबरदस्त थ्रिल के बीच Rajkummar Rao और Sanya Malhotra के बीच दिखा रोमांस
राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा बड़े पर्दे पर एक साथ पहली बार नजर आने वाले हैं. इनकी आगामी थ्रिलर फिल्म 'हिट - द फर्स्ट केस' का टीजर रिलीज हो गया है. डॉ. सैलेश कोलानू द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म 15 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.
राजकुमार राव (Rajkummar Rao) अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, तो वहीं सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) भी किसी से कम नहीं हैं. सान्या ने आमिर खान (Aamir Khan) के साथ 'दंगल' जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग का परिचय दिया है. अब ये दोनों जबरा एक्टर 'हिट - द फर्स्ट केस' फिल्म का टीजर लेकर आ गए हैं. इस टीजर में जहां जबरदस्त थ्रिलिंग सीन्स देखने को मिले हैं. वहीं दोनों एक्टर के बीच रोमांस की भी झलक देखी जा सकती है. इन दोनों दमदार एक्टर को बड़े पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होने वाला है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2022 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

