'The Kerala Story' पर बवाल: जम्मू-कश्मीर में Adah Sharma की फिल्म 'द केरला स्टोरी' को लेकर दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, 5 मेडिकल छात्र घायल
जीएमसी के छात्रावास में रविवार रात फिल्म 'द केरला स्टोरी' को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट में पांच मेडिकल छात्र घायल हो गए थे. इसके बाद कॉलेज में विरोध प्रदर्शन हुए और दोषियों को दंडित करने के लिए जांच की मांग की गयी.
'The Kerala Story' पर बवाल: जम्मू में अदा शर्मा स्टारर फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म को लेकर हुए विवाद के बाद अधिकारियों ने सोमवार को सरकारी मेडिकल कॉलेज के छात्रावास से 10 छात्रों को दो महीने के लिए निष्कासित कर दिया और जांच पूरी होने तक उन्हें कक्षाओं में भाग लेने से भी प्रतिबंधित कर दिया है. जीएमसी की प्राचार्य शशि सुधन शर्मा ने जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया कि कानून एवं व्यवस्था की किसी भी प्रकार की समस्या से बचने के लिए हॉस्टल और कॉलेज परिसर के आसपास अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती सहित सभी एहतियाती उपाय किए जाएं.
जीएमसी के छात्रावास में रविवार रात फिल्म 'द केरला स्टोरी' को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट में पांच मेडिकल छात्र घायल हो गए थे. इसके बाद कॉलेज में विरोध प्रदर्शन हुए और दोषियों को दंडित करने के लिए जांच की मांग की गयी.
J-K: 5 medical students injured in scuffle between two groups over 'The Kerala Story'
Read @ANI Story | https://t.co/hVzq9lqU5J#TheKeralaStory #Studentsprotest #JammuandKashmir pic.twitter.com/wz91WSmbbo
— ANI Digital (@ani_digital) May 16, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2023 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

