Sharvari Wagh ने फैंस को दिया फिटनेस मोटिवेशन, Alpha के लिए तगड़ी ट्रेनिंग में जुटीं एक्ट्रेस (View Pics)
बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बीच पर टायर के साथ वर्कआउट करती नजर आ रही हैं.
Sharvari Wagh Workout: बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बीच पर टायर के साथ वर्कआउट करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो के जरिए शरवरी ने अपने फैंस को फिटनेस के लिए मोटिवेट किया है. वीडियो में शरवरी ब्लैक कलर के स्पोर्ट्स वियर में नजर आ रही हैं और वह काफी इंटेंस वर्कआउट कर रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "Never tyre'd of a good beach workout #MondayMotivation".
शरवरी वाघ जल्द ही फिल्म "अल्फा" में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट भी हैं. शरवरी इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रही हैं और उन्होंने अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देना शुरू कर दिया है. शरवरी वाघ की ये तस्वीरें उनके फैंसको काफी पसंद आ रही हैं. उन्हें फिटनेस गोल्स दे रहे हैं. कई फैंस ने कमेंट करते हुए उनकी फिटनेस की तारीफ की है.
तगड़ी ट्रेनिंग में जुटीं शरवरी वाघ:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2025 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

