Salman Khan House Firing: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने ली मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी, कहा- 'ये सिर्फ ट्रेलर था'
मुंबई के बांद्रा में फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली है.
Salman Khan House Firing: मुंबई के बांद्रा में फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली है. अनमोल ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा. “ॐ जय श्री राम, जय गुरुजी जम्भेश्वर, जय गुरु दयानंद सरस्वती, जय भारत. हम अमन चाहते हैं. जुल्म के खिलाफ फैसला अगर जंग से हो तो जंग ही सही. सलमान खान हमने ये तुम्हें सिर्फ ट्रेलर दिखाने के लिए किया है, ताकि तुम समझ जाओ हमारी ताकत को और मत परखो. यह पहली और आखरी वार्निंग है. इसके बाद गोलियां खाली घर पर नहीं चलेगी.तुमने दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील को भगवान मान रखा है, बाकी ज्यादा बोलने की हमें आदत नहीं है. लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, गोल्डी बराड़ ग्रुप, काला जठेड़ी ग्रुप.” हालांकि यह पोस्ट फेसबुक लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल की है या नहीं इसके बारे में अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है.
जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान को जान से मारने की धमकी दे चुका है. साल 2023 में एक कथित टीवी इंटरव्यू में लॉरेंस ने कहा था कि सलमान ने बिश्नोई समाज का अपमान किया है. और वो उनसे बदला लेना चाहता है. लेकिन इस बार लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करवाई है.
Tweet:
लॉरेंस के भाई ने ली सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी#SalmanKhan | Salman Khan | Lawrence Bishnoi | #LawrenceBishnoi pic.twitter.com/f8uqLLoTBb
— News24 (@news24tvchannel) April 14, 2024
Tweet:
Salman Khan's Mumbai House Attacked: Anmol Bishnoi Claims Responsibility https://t.co/sOGkmYF8vo #SalmanKhan
— Oneindia News (@Oneindia) April 14, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2024 05:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

