The Kerala Story': 'द केरला स्टोरी' को लेकर सियासत गरमाई, NCP नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा, फिल्म बनाने वाले को फांसी दी जाए
द केरला स्टोरी को लेकर छिड़े विवाद में एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड भी कूद गए है, आव्हाड ने कहा कि फिल्म में झूठ दिखाया गया है. ऐसे में फिल्म बनाने वाले को फांसी की सजा देना चाहिए.
'The Kerala Story':' द केरला स्टोरी' को लेकर सियासत गरमा गई है. जहां मध्य प्रदेश और यूपी में फिल्म टैक्स फ्री होने के बाद दिखाई जा रही है. वहीं पश्चिम बंगाल , केरल , समेत कुछ राज्यों में इस फिल्म का विरोध हो रहा है. द केरला स्टोरी को लेकर छिड़े विवाद में एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) भी कूद गए है, आव्हाड ने कहा कि फिल्म में झूठ दिखाया गया है. ऐसे में फिल्म बनाने वाले को लोगों के बीच सार्वजानिक रूप से फांसी की सजा दी जानी चाहिए.
इस फिल्म को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने का सोमवार को आदेश दिया, ताकि ‘नफरत और हिंसा की किसी भी घटना’ को टाला जा सके. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, 'पश्चिम बंगाल सरकार ने फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है. यह नफरत और हिंसा की किसी भी घटना से बचने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए है.'
Tweet:
Under the name of 'The Kerala Story', a state and its women were defamed. The official figure of three was projected as 32,000. The person who produced this fictional movie should be hanged in public: NCP leader Dr Jitendra Awhad pic.twitter.com/W4kQuZQEl5
— ANI (@ANI) May 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2023 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

