देश

मुंबई: Javed Akhtar के खिलाफ जारी हुआ समन, RSS के खिलाफ टिप्पणी का आरोप

बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ मुंबई की मुलुंड मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने समन जारी किया. समन जारी करने के बाद इसमें जावेद अख्तर को 6 फरवरी को अदालत में हाजिर रहने का आदेश दिया है.

मुंबई: Javed Akhtar के खिलाफ जारी हुआ समन, RSS के खिलाफ टिप्पणी का आरोप
जावेद अख्तर (Photo Credits PTI)

Summons against Javed Akhtar: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ मुंबई की मुलुंड मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट (Mulund Metropolitan Magistrate court) ने समन जारी किया. समन जारी करने के बाद इसमें जावेद अख्तर को 6 फरवरी को अदालत में हाजिर रहने का आदेश दिया है. दरअसल जावेद अख्तर पर आरोप है कि उन्होंने  सितंबर 2021 में एक इंटरव्यू के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को बदनाम करने वाली टिप्पणी की थी. उनके उस टिप्पणी को लेकर कोर्ट में वकील संतोष दुबे (Advocate Santosh Dubey) ने पिछले साल मानहानि की सजा के तहत मुलुंड मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी. जिस शिकायत के बाद कोर्ट ने मंगलवार को गीतकार के खिलाफ  यह समन जारी किया है.

जावेद अख्तर के खिलाफ जारी हुआ समन:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2022 11:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).