बॉलीवुड

Eid Songs 2024: ये बेहतरीन बॉलीवुड गाने ईद के त्योहार को बना देंगे और भी खास, देखें गानों की पूरी लिस्ट (Watch Videos)

ईद दुनिया भर में मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. यह त्योहार रमजान के पवित्र महीने के खत्म होने का प्रतीक है, जिसमें पूरे महीने रोजे रखे जाते हैं. यह खुशी, एकता और परिवार एवं दोस्तों के साथ दावत का समय होता है.

Eid Songs 2024: ये बेहतरीन बॉलीवुड गाने ईद के त्योहार को बना देंगे और भी खास, देखें गानों की पूरी लिस्ट (Watch Videos)
Pooja Entertainment and YRF (Photo Credits: Instagram)

Eid Songs 2024: ईद दुनिया भर में मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. यह त्योहार रमजान के पवित्र महीने के खत्म होने का प्रतीक है, जिसमें पूरे महीने रोजे रखे जाते हैं. यह खुशी, एकता और परिवार एवं दोस्तों के साथ दावत का समय होता है. बॉलीवुड ने ईद के उत्सव की धूम को बढ़ाने के लिए कई शानदार गाने बनाए हैं, जो अब ईद के जश्न का ही हिस्सा बन चुके हैं. इन गानों में शामिल हैं धमाकेदार पार्टी नंबर से लेकर दिल छू लेने वाले गीत, जो ईद के पर्व को और भी खास बना देते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 बॉलीवुड गानों के बारे में, जो आपके ईद के जश्न में चार चांद लगा देंगे. Bhool Bhulaiyaa 3 के पहले शेड्यूल की शूटिंग हुई पूरी, Kartik Aaryan ने Tripti Dimri के साथ शेयर की तस्वीर (View Pic)

वल्ला हबीबी

'वल्ला हबीबी' आगामी फिल्म 'बड़े मियां छोटे' का गाना है. जोकि अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ पर फिल्माया गया है. फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है. यह गाना दर्शकों को खास पसंद आ रहा है और ईद के मौके पर तो यह धमाल मचाने वाला है. गाने को विशाल मिश्रा, दीपाक्षी और इरशाद ने गाया है.

माशाअल्ला

'एक था टाइगर' फिल्म का गाना 'माशाअल्ला' एक रोमांटिक गाना है, जिसमें सलमान खान और कैटरीना की खूबसूरत जोड़ी नजर आती है. इस गाने को वाजिद और श्रेया घोषाल ने गाया है. ईद के मौके बजाने के लिए यह एक शानदार गाना है.

चांद सिफारिश

फिल्म 'फना' का गाना 'चांद सिफारिश' एक शानदार मिलोडी है, जो ईद के मौके पर एक खास गाना है जो हर साल प्ले लिस्ट में आगे रहता है. यह गाना आमिर खान और काजोल पर फिल्माया गया है. इसके खूबसूरत लिरिक्स आपके जहन में ठहर जाएंगे.

जुम्मे की रात

'किक' फिल्म का गाना 'जुम्मे की रात' मीका सिंह और पलक मुच्छाल ने गाया है. इसके शानदार लिरिक्स पर आपके पैर थिरकने लगेंगे. गाने में नजर आए हैं भाईजान यानी सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस.

आज की पार्टी

फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के गाना 'आज की पार्टी' को मीका सिंह ने गाया है. इसमें सलमान खान और करीना कपूर की शानदार जोड़ी दिखाई दी है. वैसे तो यह गाना हर त्योहार को खास बनाता है पर ईद के लिए और भी खास हो जाता है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2024 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).