Ram Gopal Varma के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज, राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार Draupadi Murmu के बारे में किया था ट्वीट
राम गोपाल वर्मा ने 22 जून को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर ट्वीट किया था. उन्होंने अपने इस ट्वीट में लिखा था कि अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं?
अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. मुंबई के एक वकील ने वरिष्ठ राजनेताओं के बारे में कथित रूप से अपमानजनक ट्वीट करने के मामले में रामू के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है.
राम गोपाल वर्मा ने 22 जून को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को लेकर ट्वीट किया था. उन्होंने अपने इस ट्वीट में लिखा था कि अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? और सबसे जरूरी ये है कि कौरव कौन हैं?
Defamation Complaint Filed Against Filmmaker Ram Gopal Varma For His Tweet About Presidential Candidate Draupadi Murmu @RGVzoomin,@DroupadiMurmu__ https://t.co/lWcH2WfXzx
— Live Law (@LiveLawIndia) July 18, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2022 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

