बॉलीवुड

Masti 4: आफताब शिवदासानी, रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय की आइकॉनिक जोड़ी 'मस्ती 4' के लिए फिर आई साथ, मिलाप जावेरी फिल्म को कर रहे हैं डायरेक्ट (View Pic)

आइकॉनिक मस्ती ट्रायो - आफताब शिवदासानी, रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय - एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं. उनकी सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त, 'मस्ती 4', फ्लोर पर जा चुकी है.

Masti 4: आफताब शिवदासानी, रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय की आइकॉनिक जोड़ी 'मस्ती 4' के लिए फिर आई साथ, मिलाप जावेरी फिल्म को कर रहे हैं डायरेक्ट (View Pic)
Masti 4 - Aftab Shivdasani (Photo Credits: Instagram)

Masti 4: आइकॉनिक मस्ती ट्रायो - आफताब शिवदासानी, रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय - एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं. उनकी सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त, 'मस्ती 4', फ्लोर पर जा चुकी है. इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी कर रहे हैं. रविवार को फिल्म के लॉन्च सेरेमनी के साथ इसकी शूटिंग शुरू हुई. इस मौके पर आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, लेकिन विवेक ओबेरॉय पहले दिन की शूटिंग में शामिल नहीं हो सके.

आफताब शिवदासानी ने इंस्टाग्राम पर सेट से कुछ मजेदार झलकियां साझा कीं. उनके पोस्ट में 'मस्ती 4' के क्लैपबोर्ड की तस्वीर, रितेश और मिलाप जावेरी के साथ ग्रुप फोटो और ट्रायो के हंसी-मजाक के पल शामिल थे. फैंस इस फ्रेंचाइजी की नई कड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो अपने मजेदार किरदारों और धमाकेदार कॉमेडी के लिए जानी जाती है. 'मस्ती 4' के साथ यह जोड़ी फिर से पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है.

शुरु हुई 'मस्ती 4' की शूटिंग:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aftab Shivdasani (@aftabshivdasani)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2024 09:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).