Coldplay Concert Scandal: कैमरे में रोमांस करते पकड़े गए CEO और HR हेड, वायरल VIDEO ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल
अमेरिका के बॉस्टन में Coldplay के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने इंटरनेट पर भूचाल मचा दिया है. दरअसल, यहां टेक कंपनी Astronomer के CEO एंडी बायरन और उनकी HR हेड क्रिस्टिन कैबट का एक वीडियो वायरल हो गया है
CEO Andy Byron and HR Head Kristin Cabot Viral Video: अमेरिका के बॉस्टन में Coldplay के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने इंटरनेट पर भूचाल मचा दिया है. दरअसल, यहां टेक कंपनी Astronomer के CEO एंडी बायरन और उनकी HR हेड क्रिस्टिन कैबट का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें दोनों एक साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा गया कि दोनों कॉन्सर्ट के दौरान एक-दूसरे से लिपटे हुए थे. लेकिन जैसे ही कैमरा उन पर आया, वे खुद को छिपाने लगे. इस हरकत को देख सिंगर क्रिस मार्टिन ने मजाक में कहा, “या तो ये लोग अफेयर में हैं या फिर बहुत शर्मीले हैं.”
बस फिर क्या था, यह अजीबोगरीब मोमेंट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो गया. टिकटॉक, ट्विटर और रेडिट पर हजारों लोगों ने वीडियो शेयर कर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं.
सीईओ एंडी बायरन और एचआर प्रमुख क्रिस्टिन कैबोट का वायरल वीडियो
NEW: CEO Andy Byron and HR head Kristin Cabot from Astronomer caught having an affair on the jumbotron at Coldplay’s Boston concert pic.twitter.com/QloKq6n5NO
— Unlimited L's (@unlimited_ls) July 17, 2025
सोशल मीडिया यूजर्स ने लिए मजे
कुछ ने दोनों की हरकत को 'गिल्टी बिहेवियर' बताया तो कुछ ने मजाक में कहा कि "अगर छुपने की कोशिश न करते तो कोई ध्यान ही नहीं देता." एक यूजर ने लिखा, “अगर आप इतनी तेजी से खुद को ना छुपाते तो किसी को शक ही नहीं होता. आपने खुद को ही बेनकाब कर दिया.” एक और ने कहा, “चेहरे पर शर्म की झलक साफ थी, इससे साबित होता है कि इन्हें पता है कि कुछ गलत किया है.”
वहीं कुछ ने मजे लेते हुए लिखा, “Coldplay कॉन्सर्ट में साइड चिक को लाना और वहीं पकड़े जाना, इससे ज्यादा फनी क्या हो सकता है?” एक और कमेंट था, “अब तो अफेयर पकड़ा गया, लेकिन असली सवाल ये है – क्या Coldplay का फैन होना इससे भी बड़ा गुनाह है?”
एंडी बायरन और क्रिस्टिन कैबट कौन हैं?
फिलहाल, न तो Astronomer और न ही एंडी बायरन या क्रिस्टिन कैबट ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान दिया है. मीडिा रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंडी बायरन का प्रोफेशनल करियर टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में काफी बड़ा रहा है. वे इससे पहले Lacework, Fuze और BMC Software जैसी कंपनियों में बड़े पदों पर रह चुके हैं. वे शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी मेगन केरिगन बायरन एक प्राइवेट स्कूल में एसोसिएट डायरेक्टर हैं. दोनों न्यूयॉर्क में रहते हैं और उनके दो बच्चे हैं.
वहीं, क्रिस्टिन कैबट Astronomer में चीफ पीपल ऑफिसर हैं, जो कि एक डेटा ऑर्केस्ट्रेशन कंपनी है और Apache Airflow जैसे टूल्स पर काम करती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

