वायरल

Viral Video: अपने दो बच्चों के साथ खाने की डिलीवरी करती महिला ने खींचा सबका ध्यान, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

फूड डिलीवरी करने वाली एक महिला का वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. इससे भी दिलचस्प बात तो यह है कि महिला अपने दो मासूम बच्चों को साथ लेकर फूड डिलीवरी एजेंट के तौर पर काम करती है और घर-घर खाना पहुंचाती है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है और लोग महिला के इस जज्बे को सलाम कर रहे हैं.

Viral Video: अपने दो बच्चों के साथ खाने की डिलीवरी करती महिला ने खींचा सबका ध्यान, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल
बच्चों को लेकर फूड डिलीवरी करने वाली महिला (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: आपने आमतौर पर पुरुषों को जोमैटो (Zomato) या स्विगी (Swiggy) में फूड डिलीवरी एजेंट (Food Delivery Agent) के तौर पर काम करते देखा होगा, लेकिन इस काम को महिलाएं करने से कतराती हैं. इस बीच फूड डिलीवरी (Food Delivery) करने वाली एक महिला का वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. इससे भी दिलचस्प बात तो यह है कि महिला अपने दो मासूम बच्चों को साथ लेकर फूड डिलीवरी एजेंट के तौर पर काम करती है और घर-घर खाना पहुंचाती है. इस वीडियो (Viral Video) ने सोशल मीडिया (Social Media) यूजर्स का दिल जीत लिया है और लोग महिला के इस जज्बे को सलाम कर रहे हैं, जो अपने मासूम बच्चों को साथ लेकर घर-परिवार की जरूरतों को पूरी करने के लिए काम कर रही है.

इस वीडियो को ट्विटर पर @umdapanktiyan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. आपको बता दें कि 22 अगस्त को शेयर किए गए इस दिल छू लेने वाले वीडियो को अब तक 155.6k से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे 10 हजार के करीब लोगों ने लाइक किया है. यह भी पढ़ें: Viral Video: अपने एज्यूकेशन के लिए ये लड़की बेचती है पानी पूरी, वीडियो देख लोग हुए इंस्पायर्ड

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला किसी के घर अपने बच्चों को लेकर फूड डिलीवरी करने के लिए पहुंची है. महिला ने एक बच्चे को अपने गोद में ले रखा है, जबकि दूसरा बच्चा महिला के साथ खड़ा है. महिला के इस वीडियो को फूड ऑर्डर करने वाले एक शख्स ने ही रिकॉर्ड किया है. वो महिला से इस बारे में बात करते हुए कहता है कि दो बच्चों के साथ फूड डिलीवरी करना बहुत बड़ी बात है. महिला का यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और हर कोई उसकी सराहना कर रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2022 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).