शख्स ने घायल पक्षी को खिलाया खाना तो खाने के लिए उसके साथियों ने भी किया जख्मी होने का नाटक, देखें Viral Video
सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स द्वारा घायल पक्षी को खाना खिलाते देख उसके अन्य साथी पक्षी भी भोजन के लिए जख्मी होने का नाटक करने लगे. उनकी एक्टिंग को देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आना लाजमी है.
Birds Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर वाइल्ड लाइफ (Wildlife) से जुड़े वीडियोज की भरमार देखने को मिलती रहती है, जिन्हें देखना लोग काफी पसंद भी करते हैं. जंगली जानवरों से जुड़े वीडियो तो अक्सर लोग देखते ही हैं, लेकिन कई बार पक्षियों से जुड़े रोचक वीडियो लोगों का दिल जीत लेते हैं. आपने इंसानों को अभियन करते तो देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी पक्षियों को एक्टिंग करते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स द्वारा घायल पक्षी (Injured Bird) को खाना खिलाते देख उसके अन्य साथी पक्षी (Birds) भी भोजन के लिए जख्मी होने का नाटक करने लगे. उनकी एक्टिंग को देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आना लाजमी है.
इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- इन पक्षियों ने एक व्यक्ति को घायल पक्षी को खाना खिलाते देखा, इसलिए वे सभी घायल होने का नाटक करने लगे. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 5.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- महिलाएं ऐसा तब करती हैं जब वे किसी अमीर आदमी को किसी लड़की को किराया देते हुए देखती हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- क्या यह प्रकृति का काम है या उन्हें इस तरह से कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है? यह भी पढ़ें: Viral Video: बारिश से बचने के लिए गुलाब के फूल को पक्षी के जोड़े ने बनाया आशियाना, हमिंगबर्ड का क्यूट वीडियो हुआ वायरल
भोजन के लिए पक्षियों ने किया घायल होने का नाटक
These birds saw a person feed an injured bird, so they all started pretending to be injured as well. pic.twitter.com/JEXxUuBY0u
— The Figen (@TheFigen_) May 15, 2025
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ पक्षी फर्श पर गिरे पड़े हैं और वो इस तरह से एक्टिंग कर रहे हैं कि वो घायल हैं. इन पक्षियों की हरकत को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि ये जख्मी हैं, लेकिन असल में ये पक्षी सिर्फ जख्मी होने का नाटक कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने एक शख्स को अपने जख्मी साथी को खाना खिलाते देख लिया और भोजन के लालच में ये सभी पक्षी भी शख्स के सामने घायल होने का नाटक करने लगे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2025 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

