वायरल

Viral Video: बारिश से बचने के लिए गुलाब के फूल को पक्षी के जोड़े ने बनाया आशियाना, हमिंगबर्ड का क्यूट वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक बहुत मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बारिश में भीगने से बचने के लिए पक्षी का एक जोड़ा गुलाब के फूल को अपना आशियाना बनाकर उसमें आसरा लेता दिखाई दे रहा है. हमिंगबर्ड का यह क्यूट वीडियो यकीनन आपको भी पसंद आएगा.

Viral Video: बारिश से बचने के लिए गुलाब के फूल को पक्षी के जोड़े ने बनाया आशियाना, हमिंगबर्ड का क्यूट वीडियो हुआ वायरल
बारिश से बचने के लिए गुलाब के फूल में छिपे पक्षी (Photo Credits: X)

Viral Video: गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन जब बारिश ज्यादा होने लगती है तो जगह-जगह जलभराव जैसे हालात से लोग परेशान भी हो जाते हैं. बारिश के मौसम में बेशक गर्मी से राहत तो मिलती है, लेकिन कई पशु-पक्षी भीगने पर मजबूर हो जाते हैं. ऐसे में भीगने से बचने के लिए वो यहां-वहां आसरे की तलाश करने लगते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बहुत मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बारिश (Rain) में भीगने से बचने के लिए पक्षी का एक जोड़ा गुलाब (Rose) के फूल को अपना आशियाना बनाकर उसमें आसरा लेता दिखाई दे रहा है. हमिंगबर्ड (Hummingbirds) का यह क्यूट वीडियो यकीनन आपको भी पसंद आएगा.

इस वीडियो को एक्स पर @gunsnrosesgirl3 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- बारिश में आश्रय की तलाश में हमिंगबर्ड. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: बारिश से बच्चों को बचाने के लिए मां पक्षी ने किया ऐसा काम, वीडियो देख आप भी करेंगे सलाम

बारिश के बचने के लिए गुलाब के फूल में छिपा पक्षी का जोड़ा

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश हो रही है और उससे बचने के लिए हमिंगबर्ड का एक जोड़ा गुलाब के फूल के अंदर छुपा हुआ दिखाई दे रहा है. गुलाब के फूल को अपना घोंसला बनाकर यह पक्षी आराम से बारिश के मनमोहक नजारे को देख रहा है, लेकिन गुलाब के फूल के अंदर मौजूद पक्षी के इस जोड़े की क्यूटनेस देखते ही बन रही है. इस वीडियो को देखकर यकीनन आपका दिन बन जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2025 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).