वायरल

पानी में गिरा नन्हा हिम तेंदुआ तो मां ने लगाई मदद की गुहार, शख्स ने ऐसे बचाई बच्चे की जान (Watch Viral Video)

एक भावुक करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा हिम तेंदुआ कुएं में गिर जाता है और उसकी मां उसे बचाने के लिए एक शख्स से मदद की गुहार लगाती है, तब जाकर किसी तरह से बच्चे की जान बच पाती है.

पानी में गिरा नन्हा हिम तेंदुआ तो मां ने लगाई मदद की गुहार, शख्स ने ऐसे बचाई बच्चे की जान (Watch Viral Video)
पानी में गिरा नन्हा हिम तेंदुआ (Photo Credits: X)

Snow Leopard Viral Video: मां की ममता की तुलना इस संसार में किसी भी चीज से नहीं की जा सकती है, इसलिए तो इस धरती पर मां को ईश्वर का दूसरा रूप माना जाता है. मां चाहे इंसान के बच्चे की हो या फिर जानवरों की, उसकी ममता अपने बच्चे के लिए कभी कम नहीं होती है. खासकर, अगर उसके बच्चे पर किसी तरह की मुसीबत आ जाए तो वो अपनी जान तक जोखिम में डालने से पीछे नहीं हटती है. मां की ममता का उदाहरण पेश करने वाले कई वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते हैं. इस बीच एक भावुक करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा हिम तेंदुआ (Snow Leopard) कुएं में गिर जाता है और उसकी मां उसे बचाने के लिए एक शख्स से मदद की गुहार लगाती है, तब जाकर किसी तरह से बच्चे की जान बच पाती है.

इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- मां हिम तेंदुआ एक आदमी की मदद से अपने शावक को बचाती है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 2.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: लद्दाख की जंस्कार घाटी में खेलते दिखे स्नो लेपर्ड्स, वायरल वीडियो ने जीता दिल

नन्हे हिम तेंदुए की जान बचाने के लिए मां ने शख्स लगाई मदद की गुहार 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नन्हा हिम तेंदुआ कुएं में गिर जाता है और उसकी मां उसे बचाने की हर मुमकिन कोशिश करती है, जब वो अपने बच्चे को नहीं बचा पाती है तब एक शख्स के पास पहुंचती है. शख्स मादा हिम तेंदुआ के साथ उस स्थान पर पहुंचता है और कुएं बाल्टी डालकर उसके सहारे नन्हे हिम तेंदुए को बाहर निकालता है. अपने बच्चे को सही सलामत देख मां उसे अपने सीने से लगा लेती है, साथ ही शख्स से भी लिपट कर अपने अंदाज में उसका आभार व्यक्त करती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2025 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).