Viral Video: मुंबई लोकल ट्रेन में चॉकलेट बेचने वाली बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल, लोगों ने की उसके जज्बे की सराहना
ट्रेन में चॉकलेट बेचती बुजुर्ग महिला (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: अगर आपको लगता है कि आपके पास पर्याप्त साधन नहीं है या फिर किसी काम को करने लिए आपके पास मजबूत इच्छाशक्ति नहीं है तो एक बार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देख लीजिए. यह वीडियो न सिर्फ आपको अपनी अंतहीन इच्छाओं के बारे में सोचने पर मजबूर करेगा, बल्कि आपके भीतर एक गजब की इच्छाशक्ति को जगाने में भी सहायक हो सकता है. मुंबई की लोकल ट्रेन (Mumbai Local Train) के इस वायरल वीडियो (Viral Video) में एक बुजुर्ग महिला (Elderly Woman) यात्रियों के बीच चॉकलेट (Chocolate) बेचती हुई नजर आ रही है और वो भी एक प्यारी सी मुस्कान के साथ. ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन लिखा है- किसी की जिंदगी आराम है, संघर्ष किसी की जिंदगी का नाम है. ये महिला और इनके जैसे हजारों लोग जो मेहनत कर दो वक्त की रोटी कमाते हैं, हो सके तो उनसे सामान जरूर खरीदें. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 111.5k व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस बुजुर्ग महिला के जज्बे की जमकर सराहना कर रहे हैं.

देखें वीडियो-