Kishanpur Wildlife Sanctuary: लखीमपुर खीरी के किशनपुर वाइल्डलाइफ सेंचुरी में टाइगर ने किया जंगली सूअर का शिकार, पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया वीडियो (Watch Video)
जंगल में अगर पर्यटक घुमने गए और इसी दौरान उन्हें अगर बाघ दिख जाएं तो वे काफी खुश हो जाते है और अगर उनके सामने बाघ ने किसी दुसरे जानवर का शिकार किया तो ये काफी रोमांचित करनेवाला पल होता है.
लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश: जंगल में अगर पर्यटक घुमने गए और इसी दौरान उन्हें अगर बाघ दिख जाएं तो वे काफी खुश हो जाते है और अगर उनके सामने बाघ ने किसी दुसरे जानवर का शिकार किया तो ये काफी रोमांचित करनेवाला पल होता है.ऐसा ही कुछ नजारा लखीमपुर खीरी के किशनपुर वाइल्डलाइफ सेंचुरी में दिखाई दिया. जहांपर कुछ पर्यटक घुमने के लिए आएं हुए थे और इसी दौरान एक बाघ एक जगंली सूअर के पीछे दौड़ता है और उसे अपना शिकार बना लेता है. इस घटना को किसी पर्यटक ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देख सकते है की सूअर काफी तेजी से बाघ से बचने की कोशिश करता है, लेकिन बाघ भी तेजी से भागते हुए आखिरकार उसे दबोच ही लेता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @UPTimesLive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Viral Video: जंगली भैंसे की ताकत के आगे टिक नहीं पाया जंगल का राजा शेर, खतरनाक लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल
किशनपुर वाइल्डलाइफ सेंचुरी में बाघ ने किया सूअर का शिकार
लखीमपुर खीरी : एक टाइगर ने जंगली सूअर का पीछा करते हुए उसे दबोच लिया। बाघ और जंगली सूअर का ये लाइव शिकार किसी सैलानी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। किशनपुर वाइल्डलाइफ सेंचुरी की घटना।#LakhimpurKheri #ViralVideo #KishanpurWildlifeSanctuary pic.twitter.com/xbtVTM2oKy
— Uttar Pradesh Times (@UPTimesLive) January 6, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2025 12:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

