वायरल

खतरनाक सांप को बैग में भरकर क्लासरूम में पहुंचा छात्र, चलती क्लास के बीच कर दी ऐसी हरकत (Watch Viral Video)

हाल ही में एक क्लासरूम का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं. दरअसल, एक छात्र अपने बैग में खतरनाक सांप को भरकर क्लासरूम में पहुंच जाता है और चलती क्लास के बीच ऐसी हरकत करता है, जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं.

खतरनाक सांप को बैग में भरकर क्लासरूम में पहुंचा छात्र, चलती क्लास के बीच कर दी ऐसी हरकत (Watch Viral Video)
क्लासरूम में सांप लेकर पहुंचा छात्र (Photo Credits: Instagram)

Snake in Classroom Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पर कब क्या देखने को मिल जाए, इसके बारे में अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है. कई बार हंसाने-गुदगुदाने वाले वीडियोज हमारे चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं तो कई बार कुछ ऐसे नजारे हमारी आंखों के सामने आ जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद यकीन कर पाना काफी मुश्किल होता है. हाल ही में एक क्लासरूम का ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं. दरअसल, एक छात्र अपने बैग में खतरनाक सांप (Dangerous Snake) को भरकर क्लासरूम (Classroom) में पहुंच जाता है और चलती क्लास के बीच ऐसी हरकत करता है, जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं.

इस वीडियो को _aa_okkati_adakku_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और इसकी आलोचना भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- किसी भी स्कूल में ऐसा नहीं होना चाहिए, ये स्टूडेंट्स के लिए खतरनाक है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- स्कूल प्रशासन को इस पर सख्त एक्शन लेना चाहिए. यह भी पढ़ें: Viral Video: आपने नहीं देखा होगा नीले रंग का इतना सुंदर सांप, नागराज की हरकतें देख दंग रह जाएंगे आप

खतरनाक सांप लेकर क्लास में पहुंचा छात्र

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ._. <3 (@_aa_okkati_adakku_)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक स्टूडेंट क्लासरूम में एक जहरीला सांप लेकर पहुंच गया. क्लास में टीचर बच्चों को पढ़ा रही है और पूरी क्लास छात्रों से भरी हुई है. इसी बीच वो छात्र अपनी पोटली से जहरीले सांप को बाहर निकलता है और उसे गर्दन से पकड़ लेता है. छात्र आराम से सांप को बाहर निकालकर उसके साथ खेल रहा है, जबकि सांप बार-बार अपनी जीभ बाहर निकलकर उसे डंसने की कोशिश कर रहा है. इतना ही नहीं क्लास खत्म होने के बाद छात्र उस सांप को अपने एक क्लासमेट पर फेंक देता है और यहां हैरत की बात तो यह है कि टीचर को इसकी जरा सी भी भनक नहीं लगती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2025 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).