Video: व्हीलचेयर पर बैठे बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए स्ट्रिपर को किया गया हायर, ताइवान के नर्सिंग होम से हैरान करने वाला वीडियो वायरल
अपनी माफी में ताइवान नर्सिंग होम ने कहा कि व्हीलचेयर पर बैठे बुजुर्गों का मनोरंजन करने के लिए स्ट्रिपर हायर करने के फैसले पर उन्हें गहरा खेद है. 35 सेकंड के इस वीडियो क्लिप में एक स्ट्रिपर को वरिष्ठ नागरिकों का मनोरंजन और लैप डांस करते हुए देखा जा सकता है.
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद, ताइवान के एक नर्सिंग होम (Nursing Home in Taiwan) ने सार्वजनिक तौर पर माफी (Public Apology) मांगी है. दरअसल, एक पार्टी के दौरान व्हीलचेयर पर बैठे बुजुर्ग नागरिकों का मनोरंजन और लैप डांस करने के लिए एक स्ट्रिपर (Stripper) को हायर किया गया था, जिसके लिए नर्सिंग होम (Nursing Home) ने सार्वजनिक माफी जारी की है. अपनी माफी में, ताइवान नर्सिंग होम ने कहा कि उसे इस फैसले पर गहरा खेद है. करीब 35 सेकेंड के इस वीडियो क्लिप में एक स्ट्रिपर को वरिष्ठ नागरिकों का मनोरंजन करते और लैप डांस (Lap Dance) करते हुए देखा जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर स्ट्रिपर के डांस और रिटायर्ड आर्मी जवानों को लैप डांस देने की क्लिप वायरल होने के बाद नर्सिंग होम की कड़ी आलोचना हुई थी. हालांकि नर्सिंग होम ने माफीनामे के साथ यह दलील दी है कि मध्य शरद ऋतु समारोह (Mid-Autumn Festival) मनाने के लिए कलाकार को किराए पर लिया गया था.
देखें वीडियो-
A nursing home in Taiwan issued a public apology after it hired a stripper to give lap dances to seniors during a party, saying it ‘deeply regrets’ the decision. pic.twitter.com/LOFGNzWsGs
— NowThis (@nowthisnews) September 14, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2022 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

