रेल मंत्रालय ने एक मजेदार फोटो शेयर करके यात्रियों को रेलवे ट्रैक पार न करने की दी चेतावनी, ट्विटर पर लगी रिएक्शन की झड़ी
रेल मंत्रालय ने एक तस्वीर शेयर करके यात्रियों की मालगाड़ी के डिब्बों के नीचे समय बिताने की कोशिश करने के खतरों को लेकर चेतावनी दी है. रेल मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस मजेदार तस्वीर को शेयर करके यात्रियों को रेलवे ट्रैक पार न करने की चेतावनी देते हुए उन्हें सतर्क और सुरक्षित रहने के लिए कहा है.
रेल की पटरी (Railway Track) पर स्थिर खड़ी मालगाड़ी के डिब्बे (Stationary Goods Wagon) के नीचे बैठकर समय बिताना या फिर रेलवे ट्रैक पार करना कितना घातक साबित हो सकता है, इसका अंदाजा आप रेल मंत्रालय (Railways Ministry of India) के एक ट्वीट से लगा सकते हैं. दरअसल, मंगलवार को रेल मंत्रालय (Railways Ministry) ने एक तस्वीर शेयर करके यात्रियों को मालगाड़ी के डिब्बे के नीचे समय बिताने की कोशिश करने के खतरों को लेकर चेतावनी दी है. रेल मंत्रालय द्वारा शेयर किए गए इस मजेदार तस्वीर में देखा जा सकता है कि किस तरह एक कपल मालगाड़ी के डिब्बे के नीचे रेल की पटरी पर बैठा दिखाई दे रहा है. रेल मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस मजेदार तस्वीर को शेयर करके यात्रियों को रेलवे ट्रैक पार न (Not To Cross Railway Track) करने की चेतावनी देते दी है. इसके साथ ही उन्हें सतर्क और सुरक्षित रहने के लिए कहा है.
इस ट्वीट के जरिए रेल मंत्रालय ने यात्रियों को मालगाड़ी के नीचे रेलवे ट्रैक पर न बैठने की चेतावनी दी है. इसके साथ ही यात्रियों को रेल की पटरियों को न पार करने और उससे दूर रहने के लिए कहा है. इस तस्वीर को शेयर किए जाने के बाद ट्विटर पर रिएक्शन (Twitter Reactions) की बाढ़ आ गई है. चलिए देखते हैं इस तस्वीर को देखने के बाद यूजर्स ने किस तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं.
देखें रेल मंत्रालय का यह मजेदार ट्वीट-
This is Dangerous and a punishable offence ! Please never try to reach under any stationary wagon or coach. It may move without giving any warning. Cross Railway track only from authorised locations. STAY ALERT STAY SAFE !!! pic.twitter.com/vqRkjhMqJW
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) August 27, 2019
ट्विटर पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं-
ऑनलाइन डेटिंग-
online dating 😂😂
— मुकेश पाल مکیش پال۔ (@mukeshp41468273) August 28, 2019
यह भी पढ़ें: भारतीय रेलवे ने किया ऐलान, अब ट्रेनों में मिलने वाले भोजन के पैकेज पर होगा बार कोड
प्यार अंधा होता है-
This is Dangerous and a punishable offence ! Please never try to reach under any stationary wagon or coach. It may move without giving any warning. Cross Railway track only from authorised locations. STAY ALERT STAY SAFE !!! pic.twitter.com/vqRkjhMqJW
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) August 27, 2019
जब प्यार किया तो डरना क्या?
जब प्यार किया तो डरना क्या???
— Kml⚠️ (@Oyesanghiii) August 27, 2019
पीएम मोदी से सवाल-
अब क्या मोदी राज मे लोग इश्क़ भी नही लडा सकते।
गार्डन मे बैठो तो पुलिस का डर,
प्लेटफॉर्म पे रिश्तेदारो का डर,
पटरी पे आप नही बैठने दे रहे,
आखिर युवा करे, तो क्या करें।
बताईये मोदीजी , जवाब देना होगा, देश के युवा का सवाल है।
😉😂🤣😂😉#AbkiBaarMandiSarkaar #YOUTH
— ARV (@v_ashutosh) August 27, 2019
यह भी पढ़ें: इंडियन रेलवे ने पानी के प्लास्टिक बोतलों के इस्तेमाल का निकाला नायब तरीका, बना रहे हैं टी-शर्ट और टोपी
न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2015 से 2018 के बीच रेल की पटरी पार करने और ट्रेन की चपेट में आने के कारण 50,000 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि साल 2015 से 2017 के बीच कुल 49,790 मौतें दर्ज की गईं. इस तरह के हादसे रेलवे पटरी पार करने, ट्रैक पार करते समय सुरक्षा और सावधानी से जुड़े निर्देशों का उल्लंघन करने, पुलों का इस्तेमाल न करने, मोबाइल फोन या अन्य उपकरण का इस्तेमाल करने के कारण होते हैं.
गौरतलब है कि रेलवे ट्रैक पार करने से होनेवाले हादसों पर लगाम लगाने के लिए रेलवे ने यात्रियों को फुट ओवर ब्रिज और सबवे का इस्तेमाल करने की सलाह दी है, बावजूद इसके अब भी कई लोग समय बचाने, पुलों पर चढ़ने से बचने और शॉर्टकट के लिए रेलवे ट्रैक पार करने से बाज नहीं आते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2019 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

