क्रिकेट

Australia vs India: ट्रेविस हेड को आउट करने के पीछे विराट कोहली का था दिमाग, मोहम्मद सिराज ने मिलकर बनाया था प्लान, देखें वीडियो

ब्रिसबेन टेस्ट के अंतिम दिन दूसरी पारी में ट्रेविस हेड को मोहमद सिराज ने जल्दी आउट किया. लेकिन हेड के आउट होने के पीछे विराट कोहली का हाथ था.

Australia vs India: ट्रेविस हेड को आउट करने के पीछे विराट कोहली का था दिमाग, मोहम्मद सिराज ने मिलकर बनाया था प्लान, देखें वीडियो
Australia vs India (Photo: Star Sports)

Australia National Cricket Team vs Indian National Cricket Team: ब्रिसबेन टेस्ट के अंतिम दिन दूसरी पारी में ट्रेविस हेड को मोहमद सिराज ने जल्दी आउट किया. लेकिन हेड के आउट होने के पीछे विराट कोहली का हाथ था. दरअसल, मोहम्मद सिराज ओवर से पहले हेड को ओवर द विकेट से गेंद डालना चाहता थे, जिस पर रोहित शर्मा थोड़ा हिचकिचा रहे थे क्योंकि इससे हेड को अपने पैर खोलने और ऑन-साइड क्षेत्र को निशाना बनाने का मौक़ा मिल जाता.

हालांकि विराट कोहली ने सिराज को ओवर द विकेट से ही गेंद डालने की अनुमति दी और स्क्रैम्बल्ड सीम का इस्तेमाल करने का कहा. इसके अलावा विराट ने रोहित से स्क्वायर-लेग क्षेत्र में एक फील्डर रखने के लिए कहा क्योंकि अगर सिराज इनस्विंगर की कोशिश करते, तो उनके पास बाउंड्री रोकने के लिए एक खिलाड़ी होता. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है. नीचे आप देख सकतें हैं.

 हेड को आउट करने के पीछे कोहली का था दिमाग

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2024 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).