शिकागो: मां बेटी ने मिलकर की गर्भवती महिला की हत्या, पेट काटकर निकाला बच्चा, देखें वीडियो
अमेरिका के शिकागों में एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. एक 19 वर्षीय महिला की हत्या के बाद उसका पेट काटकर उसका बच्चा निकाल लिया गया. शिकागो के दक्षिण-पश्चिम की ओर महिला की लाश मिलने के बाद चिकागों पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है....
अमेरिका के शिकागों में एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. एक 19 वर्षीय महिला की हत्या के बाद उसका पेट काटकर उसका बच्चा निकाल लिया गया. शिकागो के दक्षिण-पश्चिम की ओर महिला की लाश मिलने के बाद चिकागों पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक एडी जॉनसन ने गुरुवार दोपहर 16 मई को 19 वर्षीय मार्लेन ओचोआ लोपेज की मौत की जांच के छानबीन के बाद आरोपों की घोषणा की, मार्लेन का कटा हुआ शरीर मंगलवार 14 मई आधी रात के बाद एक घर के पीछे कचरे के डिब्बे में पाया गया था.
पुलिस ने बताया कि गर्भवती महिला को किसी पहचान वाले के घर ये कहकर बुलाया गया था कि वहां छोटे बच्चों का सामान मुफ्त में मिलेगा. वहां पहुंचने के बाद गला दबाकर उसे मार दिया गया और उसका पेट काटकर बच्चा निकाल लिया गया. मारने के बाद महिला को घर के पीछे कचरे के डिब्बे में फेंक दिया गया.
46 वर्षीय क्लेरिसा फिगेरो और उसकी 24 वर्षीय बेटी डेसिएरी फिगेरो पर फर्स्ट डिग्री हत्या का आरोप लगाया गया है. फिगेरो के 40 वर्षीय प्रेमी पियोट बोबक पर हत्या छिपाने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने बताया कि फिगेरो की बेटी ने 19 वर्षीय महिला का गला दबाने में अपनी मां की मदद
करने की बात कबूल की. जो लापता होने पर नौ महीने की गर्भवती थी. पुलिस ने कहा कि महिला का गला घोंटने के लिए एक केबल का इस्तेमाल किया गया था. देखें वीडियो
पुलिस को आरोपी महिला फिगेरो के बारे में तब पता चला जब उसका और मृतिका फेसबुक पर किया गया चैट सामने आया. लोपेज को आखिरी बार जिस समय देखा गया था उसके चार घंटे बाद फिगेरो ने एक हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया और कहा कि उसने जिस बच्चे को जन्म दिया है वो सांस नहीं ले रहा है. जिसके बाद बच्चे को अस्पताल में भारती कराया गया. डीएनए जांच के बाद ये साबित हो गया कि बच्चा लोपेज का है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2019 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

