Viral Video: वडोदरा में बारिश के पानी से लबालब भरी सड़क पर गरबा खेलते दिखे लोग, वीडियो हुआ वायरल
गुजरात के वड़ोदरा से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बारिश के पानी से लबालब भरी सड़क पर लोग मजे से गरबा खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं.
Garba Viral Video: बारिश के मौसम (Rainy Season) में जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती है तो वहीं बरसात (Rain) अपने साथ कई चुनौतियों को भी लेकर आता है. भारी बरसात के चलते कई जगहों पर जलभराव और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाते हैं, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. हालांकि कई लोग बाढ़ और जलभराव जैसी स्थिति आने के बावजूद अपने आप में मस्त दिखाई देते हैं. इसी कड़ी में गुजरात (Gujarat) के वड़ोदरा (Vadodara) से एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बारिश के पानी से लबालब भरी सड़क पर लोग मजे से गरबा खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर घुटने तक पानी भरा है, बावजूद इसके लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ गरबा का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं. यह भी पढ़ें: VIDEO: अहमदाबाद में बाढ़ के बीच डिलीवरी लेकर पहुंचा जोमैटो बॉय, वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने की तारीफ
पानी से लबालब भरी सड़क पर गरबा खेलते लोग
#WATCH: Residents perform Garba amid heavy floods in Gujarat's Vadodara#Garba #Gujarat #GujaratFloods #GarbaDance #ViralVideo #Viral pic.twitter.com/LojAolbNtd
— TIMES NOW (@TimesNow) August 31, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2024 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

