इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच पर की ये बेतुकी बातें, पाकिस्तानी मीडिया भी कर रही है ट्रोल

शुक्रवार शाम संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा (यूएनजीए) के 74वें अधिवेशन में जहां एक ओर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शांति और तरक्की की बातें की, तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान केवल कश्मीर का राग अलापते रहे. इस दौरान इमरान ने विश्व मंच से कई बेतुकी बाते भी की.

इमरान खान (Photo Credits: Twitter)

न्‍यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) के मंच पर आज दुनियाभर की निगाहें टिकी रही. शुक्रवार शाम संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा (यूएनजीए) के 74वें अधिवेशन में जहां एक ओर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शांति और तरक्की की बातें की, तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान केवल कश्मीर का राग अलापते रहे. इस दौरान इमरान ने विश्व मंच से कई बेतुकी बाते भी की. जो अब सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही है. हालांकि इसकी फहरिस्त बेहद लंबी है, जिसमें पाकिस्तानी मीडिया भी शामिल है.

यूएनजीए में संबोधन के दौरान क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान की एक बार जुबान फिसल गई और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "भारतीय राष्ट्रपति" बता डाला. अपने मैराथन भाषण के दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने गूगल पर सर्च करने की भी बात कही. विभिन्न मुद्दों पर बोलते हुए इमरान ने यूएनजीए में मौजूद लोगों से गूगल पर देखने की अपील की, जिससे उनकी बात सच साबित हो सके. पाकिस्तानी मीडिया इमरान खान के इस तरह से दिए गए बिना तर्क वाले बयान की आलोचना कर रही है.

साथ ही अपने संबोधन के दौरान इमरान खान ने पाकिस्तान की आर्थिक दुर्दशा का जिक्र किया. महासभा के 74वें अधिवेशन को संबोधित करते हुए उन्होंने अमीर राष्ट्रों से मदद करने की गुहार लगाई.

पाक मीडिया ने कहा अधूरी थी इमरान खान की तैयारी-

संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में दिए भाषण में इमरान खान ने कहा कि हम अपने 200 मिलियन लोगों की मदद कैसे करेंगे जब हम अपने सभी पैसे का उपयोग कर्ज के लिए कर रहे हैं ?” मनी लॉन्ड्रिंग को गरीब देशों के लिए विनाशकारी बताते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे पास वकीलों पर लाखों खर्च करने के लिए पैसा नहीं है. हमें अमीर देशों से मदद की ज़रूरत है. उन्हें (अमीर देशों को) राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखानी होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में पेशावर जाल्मी बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Middle East Tensions: मिडिल ईस्ट में जारी संकट के बीच PM मोदी का देशवासियों को बड़ा आश्वासन, 'हमें धैर्य और एकजुटता से इसका सामना करना है'; VIDEO