देश में लॉकडाउन के बीच बिल्डिंग की खाली छत पर बंदर ने उड़ाया पतंग, देखें वीडियो

पूरे विश्व में कोरोना वायरस की वजह से आम-जनजीवन अस्त व्यस्त चल रहा है. देश में इस महामारी की वजह से पहले 21 दिन का लॉकडाउन लगाया गया था जो कि 14 अप्रैल को समाप्त होने वाला था, लेकिन इसपर अंकुश लगता न देख पीएम मोदी ने 3 मई तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है.

बंदर ने उड़ाया पतंग (Photo Credits: Susanta Nanda IFS Twitter)

नई दिल्ली: पूरे विश्व में कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से आम-जनजीवन अस्त व्यस्त चल रहा है. देश में इस महामारी की वजह से पहले 21 दिन का लॉकडाउन लगाया गया था जो कि 14 अप्रैल को समाप्त होने वाला था, लेकिन इसपर अंकुश लगता न देख पीएम मोदी ने 3 मई तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है. इस बीच खाली सड़कों पर जानवरों, कुत्तों और पक्षियों के अलावा किसी व्यक्ति को बाहर निकलता नहीं देखा जा रहा है. लेकिन हाल ही में एक इंटरनेट यूजर्स ने एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है.

इस वीडियो में कोई बच्चा नहीं बल्कि एक बंदर (Monkey) एक बिल्डिंग की छत पर बैठकर पतंग उड़ाता हुआ नजर आया. बंदर को पतंग उड़ाते देख स्थानीय लोगों ने अपने घरों की खिड़कियों से आवाज लगाई लेकिन वह पतंग उड़ाने में व्यस्त रहा. बता दें कि इस वीडियो को ट्विटर पर 21 हजार से ज्यादा बार देखा जा चूका है.

यह भी पढ़ें- Fact Check: कोरोना संकट के बीच हेलीकॉप्टर के जरिए केंद्र सरकार द्वारा हर शहर में रुपए फेंके जाने का मैसेज हुआ वायरल, PIB फैक्ट चेक ने बताया सच

बात करें देश में कोरोना वायरस महामारी के बारे में तो इस वायरस की वजह से अबतक 420 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन देश वासियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि इस जानलेवा वायरस से 1515 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. बता दें कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित सक्रिय मरीजों की अब भी संख्या 10824 है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\