देश

Video: दो साल की बच्ची के ऊपर से गुजरी वैन, फिर भी सही-सलामत; घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक वैन के नीचे आने के बावजूद दो साल की मासूम बच्ची सुरक्षित बच गई.

Video: दो साल की बच्ची के ऊपर से गुजरी वैन, फिर भी सही-सलामत; घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Girl Escapes Unhurt After Van Runs Over Her

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक वैन के नीचे आने के बावजूद दो साल की मासूम बच्ची सुरक्षित बच गई. यह घटना 20 फरवरी को बद्री गांव में हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी बच्ची सड़क की ओर दौड़ रही है और उसकी दादी उसे पकड़ने के लिए पीछे-पीछे भाग रही हैं. इसी दौरान एक वैन तेज़ी से आती है और बच्ची उसके नीचे आ जाती है. कुछ सेकंड के लिए ऐसा लगता है मानो कोई बड़ा हादसा हो गया हो, लेकिन चमत्कारिक रूप से बच्ची को खरोंच तक नहीं आती.

Ghaziabad Shocker: सोसाइटी में खेल रहे बच्चे को कार से कुचलकर भागी महिला, बाल- बाल बचा लड़का- देखें वीडियो.

इस बच्ची की पहचान दक्षिता के रूप में हुई है, जो बद्री गांव निवासी राकेश अहिरवार की बेटी है. घटना के बाद स्थानीय लोग और परिवार वाले सदमे में थे, लेकिन बच्ची को सही-सलामत देखकर सभी ने राहत की सांस ली.

वैन से कुचले जाने के बाद बच्ची सुरक्षित बच निकली

 

View this post on Instagram

 

A post shared by LalluRam (@lalluramnews)

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं. हालांकि, यह बच्ची बच गई.

यह घटना एक तरफ जहां चमत्कारी लगती है, वहीं दूसरी ओर एक सबक भी है कि छोटे बच्चों को सड़क किनारे अकेला छोड़ना कितना खतरनाक हो सकता है, यह इस वीडियो ने साफ कर दिया है. माता-पिता और अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों को सड़क के पास अकेला न छोड़ें और हमेशा सतर्क रहें.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2025 09:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).