वायरल

Madhya Pradesh: छिंदवाड़ा में क‍िसान ने अपने कुत्ते के नाम कर दी 2 एकड़ जमीन, बेटे के बर्ताव से था नाराज

छिंदवाड़ा में क‍िसान ने अपने कुत्ते के नाम कर दी 2 एकड़ जमीन, बेटे के बर्ताव से था नाराज

Madhya Pradesh: छिंदवाड़ा में क‍िसान ने अपने कुत्ते के नाम कर दी 2 एकड़ जमीन, बेटे  के बर्ताव से था नाराज
कुत्ता प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

भोपला: फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार की हाल के दिनों में एक फिल्म आई थी जिसका नाम एंटरटेनमेंट था, जिसमें सेठ अपनी अपनी संपत्ति अपने वफादार कुत्ते के नाम कर देता है, जिसे वह बेटे की तरह पालता है. कुछ ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छिंदवाड़ा के चांद तहसील के ग्राम बाड़ीबाड़ी में सामने आया है. यहां के एक गांव में रहने वाले एक किसान जिसका नाम ओम नारायण वर्मा (Om Narayan Verma) है. वह अपने बेटे से नाराज होकर दो एकड़ जमीन अपने वफादार कुत्ते के नाम कर दिया. हालांकि उसका बेटा पिता के इस फैसले का विरोध भी किया लेकिन वह नहीं माना.

ओम नारायण वर्मा की चार बेटियां और एक बेटा है. लेकिन, वह अपने बच्चों को अपनी संपत्ति में से कुछ भी नहीं देना चाहता है. वह अपने  बेटे को कई बार समझाने की कोशिश किया कि वह उसका और अपनी मां की देख रेख करें. समझाने के बाद भी वह पिता की देख रेख नहीं करता था. जिसके नाराज होकर ओम नारायण वर्मा ने अपनी कुल संपत्ति में दो एक जमीन में अपने वफादार  कुत्ता जिसका नाम  जैकी (Jackie) है उसके नाम कर दिया. वहीं बाकी सम्पत्ति अपनी पत्नी चंपा के नाम कर दिया. किसान के पास कुल 18 एकड़ जमीन है. हालांकि मीडिया के हवाले से खबर है कि किसान ने अपने जमीन की आधा हिस्सा कुत्ते के नाम किया हैं. महाराष्ट्र: तीसरी क्लास में पढ़ने वाले बेटे ने स्कूल में सुनाई थी किसान आत्महत्या पर कविता, कर्ज के बोझ तले पिता ने दी जान

किसान अपनी वसीयत में लिखा है कि 'मेरी सेवा मेरी पत्नी और पालतू कुत्ता करता है, इसलिए मेरे जीते जी वह मेरे लिए सबसे अधिक प्रिय हैं.  मेरे मरने के बाद पूरी संपत्ति और जमीन-जायदाद के हकदार पत्नी चम्पा वर्मा और पालतू कुत्ता जैकी होंगे. साथ ही कुत्ते की सेवा करने वाले को जायदाद का अगला वारिस माना जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2020 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).