शेरनी के साथ रोमांटिक हुआ जंगल का राजा शेर, अपनी पार्टनर पर कुछ इस तरह से लुटाया प्यार (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शेरनी के लिए शेर का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है. जंगल का राजा अपनी पार्टनर शेरनी को देखकर रोमांटिक हो जाता है और वो अपने अंदाज में उस पर प्यार लुटाने लगता है.
Lion and Lioness Viral Video: इसमें कोई दो राय नहीं है कि इंसान अपने पार्टनर को रिझाने के लिए सरप्राइज या गिफ्ट का सहारा लेते हैं, जबकि अपने प्यार का इजहार करने के लिए वो रोमांटिक तरीके अपनाते हैं. किस करना, हग करना प्यार जताने का रोमांटिक तरीका हो सकता है, लेकिन क्या जानवर भी अपने साथी के साथ प्यार जताने के लिए रोमांटिक तरीका अपनाते हैं? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शेरनी (Lioness) के लिए शेर (Lion) का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है. जंगल का राजा अपनी पार्टनर शेरनी को देखकर रोमांटिक हो जाता है और वो अपने अंदाज में उस पर प्यार लुटाने लगता है.
इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- यह वाकई खूबसूरत है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 169.6k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की है. एक यूजर ने लिखा है- कितना प्यारा प्रेमी है. मुझे परफेक्ट वीकेंड के लिए शेर बनने में कोई आपत्ति नहीं होगी. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- बहुत खूबसूरत. यह भी पढ़ें: Viral Video: आराम फरमा रहे माता-पिता को नन्हे शेर ने बुरी तरह से डराया, देखने लायक है शेर और शेरनी का रिएक्शन
शेरनी के साथ रोमांटिक हुआ शेर
This is really beautiful ♥️♥️ pic.twitter.com/w5efvNth9o
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) May 3, 2025
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेर अपनी शेरनी को देखकर रोमांटिक हो जाता है. पहले तो शेर अपनी शेरनी को प्यार से कडल करता है, फिर वो अपनी पार्टनर के माथे पर कुछ इस तरह से प्यार जताता है. शेरनी के लिए शेर का रोमांटिक अंदाज देखते ही बन रहा है और इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2025 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

