वायरल

मॉनिटर लिजर्ड को निगलने के बाद हुई किंग कोबरा की हालत खराब, फिर जो हुआ... देखें Viral Video

सोशल मीडिया पर किंग कोबरा से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सांप मॉनिटर लिजर्ड को निगल लेता है, लेकिन पल भर में ही उसकी हालत खराब हो जाती है, जिसके बाद वो बड़ी छिपकली को उगलने पर मजबूर हो जाता है.

मॉनिटर लिजर्ड को निगलने के बाद हुई किंग कोबरा की हालत खराब, फिर जो हुआ... देखें Viral Video
किंग कोबरा सांप (Photo Credits: Instagram)

King Cobra Swallows Monitor Lizard: जब भी सांपों (Snakes) का जिक्र होता है तो जहन में सबसे पहले ख्याल किंग कोबरा सांप (King Cobra Snake) का आता है, जिसे दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक माना जाता है. किंग कोबरा के जहर की एक बूंद किसी को भी मौत के घाट उतारने के लिए काफी है, इसलिए इंसानों के साथ-साथ जानवर भी इस सांप से दूर रहने में अपनी भलाई समझते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर किंग कोबरा (King Cobra) से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें सांप मॉनिटर लिजर्ड (Monitor Lizard) को निगल लेता है, लेकिन पल भर में ही उसकी हालत खराब हो जाती है, जिसके बाद वो बड़ी छिपकली को उगलने पर मजबूर हो जाता है. इस नजारे को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.

इस वीडियो को shyam_govindsar नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये सांप बच जाएगा क्या या इसकी आंतें फट जाएंगी, जबकि दूसरे ने लिखा है- भाई ये मर गया क्या. यह भी पढ़ें: Viral Video: आलू की सब्जी में जहरीले सांप को देख उड़े लोगों के होश, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

मॉनिटर लिजर्ड को निगलने से हुई किंग कोबरा की हालत खराब 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shyam Govindsar (@shyam_govindsar)

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग कोबरा सांप देखते ही देखते मॉनिटर लिजर्ड को निगल गया, लेकिन उसे निगलने के बाद ही उसकी हालत खराब होने लगी. इसके बाद नागराज अपना मुंह खोलता है तो शिकारी की लटकती हुई पूंछ दिखाई देती है, फिर धीरे-धीरे वो उसे बाहर उगलने लगता है. आखिर में उसके मुंह से एक मॉनिटर लिजर्ड बाहर आता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2024 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).