देश

VIDEO: आयरिश युवक को भारतीय गर्लफ्रेंड की मां ने भेजा Diwali Gift, अनरसा और लड्डू पाकर खुश हुआ शख्स; हिंदी में की तारीफ

दीवाली के मौके पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें एक आयरिश युवक अपनी भारतीय गर्लफ्रेंड की मां को हिंदी में धन्यवाद देता नजर आ रहा है.

VIDEO: आयरिश युवक को भारतीय गर्लफ्रेंड की मां ने भेजा Diwali Gift, अनरसा और लड्डू पाकर खुश हुआ शख्स; हिंदी में की तारीफ
Irish Man Hindi Video (Photo- @sanskruti_darren/Instagram)

Irish Man Hindi Video: दीवाली के मौके पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें एक आयरिश युवक अपनी भारतीय गर्लफ्रेंड की मां को हिंदी में धन्यवाद देता नजर आ रहा है. यह क्लिप इंस्टाग्राम पर संस्कृति डैरेन ने शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा, "कुछ पल ऐसे होते हैं जिन्हें किसी ट्रांसलेशन की जरूरत नहीं होती." वीडियो में डैरेन बड़े ही प्यार से अपनी गर्लफ्रेंड की मां को संबोधित करते हुए कहते हैं, “Hello, kaise hai aap? Aapka parcel mila, very sundar.”

ये भी पढें: Diwali 2025: दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ समेत इन नेताओं ने देशवासियों को दीपावली की दी शुभकामनाएं

आयरिश युवक ने गर्लफ्रेंड की मां को हिंदी में कहा 'शुक्रिया'

अनरसा और लड्डू की तारीफ

डैरेन ने खास तौर पर अनरसा और लड्डू जैसे पारंपरिक दीवाली मिठाइयों के लिए उनका शुक्रिया अदा किया. इसके बाद वह अंग्रेज़ी में कहते हैं, “The sweets were very good,” और फिर मुस्कुराते हुए हिंदी में बोलते हैं, “Shukriya, good night.”

प्यार-संस्कार की खूबसूरत मिसाल

उनकी यह कोशिश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गई. लोगों ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि यह प्यार और संस्कार की खूबसूरत मिसाल है. एक यूजर ने लिखा, “यह अब तक का सबसे प्यारा वीडियो है.” दूसरे ने लिखा, “संस्कृति, तुम्हारा बॉयफ्रेंड वाकई जेंटलमैन है.”

एक अन्य महिला ने कमेंट करते हुए बताया कि उनके पति भी उनकी मां से मराठी में बात करते हैं और हर साल दीवाली पर पारंपरिक मिठाइयों की तारीफ करते हैं. 

प्यार, अपनापन और सम्मान की भावना

भारत में इस साल दीवाली 20 और 21 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जा रही है. यह वीडियो त्यौहार की उसी भावना को प्यार, अपनापन और सम्मान दर्शाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2025 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).