(Photo Credit : Twitter)
बिहार: पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Fuel Prices) में वृद्धि के चलते लोग आम लोग जूझ रहे हैं. ऐसे में बिहार के शिवहर में विद्युत विभाग के कर्मी अभिजीत तिवारी घोड़े पर सवार होकर बिजली बिल वसूल रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. आपको बता दें कि पिछले 10 दिन में इनकी कीमत नौ बार बढ़ाई गई थी. पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला 22 मार्च को शुरू हुआ था. 31 मार्च तक नौ किस्तों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 6.40 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है.
अद्भुत
पेट्रोल महँगा हुआ तो घोड़े पर सवार होकर बिजली बिल वसूल रहे बिहार के शिवहर में विद्युत विभाग के कर्मी अभिजीत तिवारी. pic.twitter.com/we7SKuEPBA
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) April 1, 2022













QuickLY