वायरल

मछली पकड़ने में डॉल्फिन ने की मछुआरे की मदद, Viral Video में देखकर नहीं होगा आपकी अपनी आंखों पर यकीन

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक डॉल्फिन अपने मुंह में छोटी मछली को दबाकर किनारे पर आती है और उसे मछुआरे को सौंप देती हैं.

मछली पकड़ने में डॉल्फिन ने की मछुआरे की मदद, Viral Video में देखकर नहीं होगा आपकी अपनी आंखों पर यकीन
डॉल्फिन ने मछुआरे को लाकर दी मछली (Photo Credits: X)

Dolphin Viral Video: जंगल की दुनिया में रहने वाले जानवरों की तरह ही पानी में रहने वाले जीवों के वीडियो भी अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते रहते हैं. पानी में रहने वाली डॉल्फिन मछली को काफी समझदार और बुद्धिमान माना जाता है, जिनकी इंसानों के साथ भी काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है, लेकिन क्या आपने कभी किसी डॉल्फिन (Dolphin) को पानी की दूसरी मछली (Fish) का शिकार करने में मछुआरों की मदद करते देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक डॉल्फिन अपने मुंह में छोटी मछली को दबाकर किनारे पर आती है और उसे मछुआरे को सौंप देती हैं.

इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- जब आप इतनी बुरी तरह से मछली पकड़ते हैं कि डॉल्फिन को आपके लिए बुरा लगता है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: डॉल्फिन को देखते ही उसके साथ खेलने के लिए पानी में तैरने लगा कुत्ता, दोनों की अटखेलियों ने जीता दिल

डॉल्फिन ने मछुआरे को लेकर दी मछली

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डॉल्फिन अपने मुंह में एक छोटी मछली को पकड़कर किनारे पर आती है. उस मछली को वो एक शख्स के हाथों में थमाती है और वापस पानी में जाने लगती हैं. बताया जाता है कि डॉल्फिन मछुआरों की मछली पकड़ने में मदद करती है. यह मछुआरों को जाल फेंकने का संकेत देती है और जाल से छूटने वाली मछलियों को चारा देती है, फिर उन्हें मछली भी लाकर देती है. शोध से पता चला है कि डॉल्फिन की मदद से मछुआरों को ज्यादा मछलियां मिलती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2024 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).