Coronavirus: कोरोना पीड़ितों का इलाज कर घर लौटे डॉक्टर के पास दौड़ा बेटा, लेकिन पिता ने उसे नहीं लगाया गले, देखें इमोशनल वीडियो
सऊदी अरब के एक डॉक्टर का इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मरीजों का इलाज कर घर लौटे डॉक्टर को देख उनकी तरफ बेटा दौड़ता हुआ आता है, लेकिन वो उसे गले लगने से रोक देते हैं, बेटे को गले लगाने से मना करने के बाद डॉक्टर की आंखों से आंसू बहने लगते हैं. इस वीडियो को ट्विटर पर माइक नाम के यूजर ने शेयर किया है और अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
नोवेल कोरोना वायरस महामारी (Novel Coronavirus Pandemic) दुनिया भर में अपना कहर बरपा रहा है. कोविड-19 के प्रकोप (COVID-19 Outbreak) के चलते हर कोई अपने घरों से बाहर निकलने से कतरा रहा है. हालांकि ऐसी स्थिति में मसीहा बनकर तमाम डॉक्टर (Doctor) और स्वास्थ्य सेवा कर्मचारी कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमित मरीजों के इलाज में लगातार डटे हुए हैं. आलम तो यह है कि दिन-रात कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के इलाज में जुटे डॉक्टर अपने परिवार वालों से नहीं मिल पा रहे हैं. इस बीच सऊदी अरब के एक डॉक्टर का इमोशनल वीडियो वायरल (Emotional Viral Video) हो रहा है, जिसमें मरीजों का इलाज कर घर लौटे डॉक्टर को देख उनकी तरफ बेटा दौड़ता हुआ आता है, लेकिन वो उसे गले लगने से रोक देते हैं, बेटे को गले लगाने से मना करने के बाद डॉक्टर की आंखों से आंसू बहने लगते हैं.
यह वीडियो करीब छह सेकेंड का है, लेकिन इसमें कोरोना वायरस को लेकर मरीजों की सेवा करने वाले डॉक्टर की बेबसी साफ-साफ देखी जा सकती है. वह चाहकर भी अपने बेटे को गले नहीं लगा पाते हैं. इस वीडियो को ट्विटर पर माइक नाम के यूजर ने शेयर किया है और अब यह सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो गया है.
देखें इमोशनल वीडियो-
A Saudi doctor returns home from the hospital, tells his son to keep his distance, then breaks down from the strain. pic.twitter.com/0ER9rYktdT
— Mike (@Doranimated) March 26, 2020
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे अस्पताल से लौटने के बाद घर में कदम रखते ही डॉक्टर का छोटा बेटा उनकी तरफ खुशी से दौड़ता है, लेकिन बच्चे के पिता ने उसे तुरंत रोक दिया और उसे दूर रहने के लिए कहा, क्योंकि वह मेडिकल सूट में हैं और कोरोना वायरस के रोगियों का इलाज करके घर लौटे हैं. इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को भी इमोशनल कर दिया है. यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस से जंग: COVID-19 से लड़ रहे भीलवाड़ा के डॉक्टरों के गाने का VIDEO वायरल- नए दौर में लिखेंगे मिलकर नई कहानी, हम हिंदुस्तानी...
गौरतलब है कि नोवेल कोरोना वायरस को पहली बार दिसंबर 2019 में चीन के वुहान शहर में रिपोर्ट किया गया था और देखते ही देखते महामारी बनकर यह दुनिया के अधिकांश देशों तक फैल गया. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार 170 देशों में कोविड-19 महामारी के कारण अब तक 27,333 लोगों की मौत हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2020 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

