VIDEO: स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र के साथ बर्बरता, टीचर ने बाल पकड़कर बुरी तरह से पीटा; मारपीट का सीसीटीवी वीडियो वायरल
Photo- X/@APVNews_

Rajasthan: राजस्थान के हनुमानगढ़ के बहलोंलनगर गांव के राजकीय विद्यालय में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां अजय भादू नाम के एक टीचर पर 10वीं कक्षा के एक दलित छात्र की बुरी तरह से पिटाई का आरोप लगा है. यह पूरी घटना स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि छात्र से मारपीट करने की वजह बेहद मामूली थी, लेकिन टीचर ने हद पार कर दी. इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं. फिलहाल, मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है.

स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र के साथ बर्बरता