वायरल

Viral Video: खेत में मोटर पंप शुरू करने से पहले बरतें सावधानी, युवक को बॉक्स में दिखा कुछ ऐसा की छुट गए पसीने

मानसून के मौसम में रेंगनेवाले जंगली जीवों के बिल पानी के कारण बंद हो जाते है. जिसके कारण मानसून में ये जीव बिलों से बाहर निकलते है और कही सुरक्षित जगह खोजते हुए इंसानों के घरों तक पहुंचे जाते है.

Viral Video: खेत में मोटर पंप शुरू करने से पहले बरतें सावधानी, युवक को बॉक्स में दिखा कुछ ऐसा की छुट गए पसीने
Credit -(Instagram )

Viral Video: मानसून के मौसम में रेंगनेवाले जंगली जीवों के बिल पानी के कारण बंद हो जाते है. जिसके कारण मानसून में ये जीव बिलों से बाहर निकलते है और कही सुरक्षित जगह खोजते हुए इंसानों के घरों तक पहुंचे जाते है. जिसके कारण इंसानों को भी इनसे खतरा पैदा हो जाता है. ज्यादातर देखा गया है की सांप लोगों की गाड़ियों के हैंडल के नीचे ,कार में घूस जाते  है.

अब ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें कोबरा सांप सीधे खेत में लगे हुए इलेक्ट्रिक बॉक्स में बैठा हुआ मिला. जिसके कारण अब किसानों को बॉक्स सीधे खोलने से पहले थोड़ी बहुत सावधानी के साथ खोलना चाहिए. इस वीडियो में आप देख सकते है की बॉक्स के अंदर एक जहरीला कोबरा सांप बैठा हुआ है. समय रहते किसान को ये सांप दिखने के कारण एक बड़ा अनर्थ टल गया. जिसके बाद किसान ने सर्पमित्र को इसकी जानकारी दी. ये भी पढ़े :Baby Cobra Hatched From Egg: अंडे से फन फैलाकर निकला बेबी कोबरा, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

देखें वीडियो :

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sarpmitra_nilesh_patil• नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो को 50 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे है. एक ने कमेंट करते हुए लिखा ,'तुम दिन में मोटर शुरू करो, वो रात में शुरू करेगा, एक ने लिखा ,'ये सांप पिछले जन्म में एक एमएसईबी कर्मचारी होगा.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2024 07:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).