Baraat in JCB: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फ़बारी के कारण दूल्हे को जेसीबी में ले जानी पड़ी बारात, अनोखी शादी का वीडियो हुआ वायरल
हिमाचल प्रदेश में जेसीबी में निकली बारात (Photo Credits: Instagram)

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भारी बर्फबारी के कारण, बारात बर्फ में फंस गई, जिसके बाद दूल्हे को अपनी बारात जेसीबी में ले जानी पड़ी. अनोखी बारात का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. बारात को संगड़ाह-गत्ताधार-शिलाई मार्ग से गुजरना. इस सड़क पर करीब 3 फुट के करीब बर्फ जमा हुआ है. जेसीबी से यह बारात करीब 30 किलोमीटर तक गई.

देखें वीडियो: