IndiGo Airline Video: इंडिगो विमान में बहसबाजी का वीडियो वायरल, उड़ती फ्लाइट भिड़ गए यात्री और क्रू मेंबर

IndiGo Airline Video: सोशल मीडिया पर एक यात्री और इंडिगो एयरलाइन के एक क्रू मेंबर (IndiGo airlines Crew Member) के बीच बहस का वीडियो वायरल हो रहा है. क्लिप को शूट करने वाले और ट्विटर पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति के अनुसार, यह घटना एयरलाइन की इस्तांबुल-दिल्ली फ्लाइट में सीमित भोजन पसंद को लेकर हुई थी. इंडिगो एयरलाइन ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को हिस्सों में बांट दिया है. कुछ लोग यात्री का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि क्रू मेंबर भी इंसान ही होते हैं, उनके साथ ऐसा व्यवहार करना ठीक नहीं.