देश

FACT CHECK: क्या BRICS ला रहा है नया करेंसी नोट, जिसमें भारतीय ध्वज नहीं होगा शामिल? जानें सच्चाई

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फर्जी दावा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि ब्रिक्स देश जल्द ही अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए अपनी नई डिजिटल करेंसी लॉन्च करेंगे. इस करेंसी नोट से भारतीय झंडा हटा दिया जाएगा.

FACT CHECK: क्या BRICS ला रहा है नया करेंसी नोट, जिसमें भारतीय ध्वज नहीं होगा शामिल? जानें सच्चाई
Photo- @DailyIranNews/status & @adnan_wato48534/X

BRICS Currency Note Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फर्जी दावा तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि ब्रिक्स देश जल्द ही अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए अपनी नई डिजिटल करेंसी लॉन्च करेंगे. इस करेंसी नोट से भारतीय झंडा हटा दिया जाएगा. पाकिस्तान से जुड़े कुछ अकाउंट्स ने भी ऐसे ग्राफिक्स शेयर किए हैं. लेकिन सच्चाई इन दावों से बिल्कुल अलग है. एक्स यूजर @DailyIranNews ने लिखा कि आगामी ब्रिक्स करेंसी नोट से भारतीय ध्वज को स्थायी रूप से हटा दिया जाएगा. @adnan_wato48534 नाम के 'एक्स यूजर' ने भी इस दावे को अपने हैंडल से शेयर किया.

ये भी पढें: FACT CHECK: ‘सबसे खराब पाकिस्तानी पायलट भी सर्वश्रेष्ठ भारतीय पायलट से कहीं बेहतर था’: अमेरिकी अधिकारी चक यीगर के नाम से फैलाया जा रहा फेक बयान, जानें सच्चाई

ब्रिक्स के करेंसी नोट से भारतीय ध्वज हटाने का दावा निकला झूठा

Photo- @DailyIranNews/status & @adnan_wato48534/X

 फैक्ट चेक में क्या निकला सच

हमने इन दावों की सच्चाई जानने के लिए कीवर्ड सर्च किया. इस दौरान ऐसी कोई भी विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें यह पुष्टि हो कि ब्रिक्स देश नई डिजिटल करेंसी लॉन्च करने जा रहे हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ कहा है कि ब्रिक्स का एजेंडा "डॉलर-मुक्ति" नहीं है. हां, स्थानीय मुद्राओं में भुगतान पर जरूर चर्चा हुई है, लेकिन डॉलर को पूरी तरह हटाने का कोई प्लान नहीं है.
इसके अलावा, 'द हिंदू' अखबार को दिए इंटरव्यू में भारत में ब्राजील के राजदूत केनेथ फेलिक्स हज़िंस्की दा नोब्रेगा ने भी साफ कहा कि ब्रिक्स की कोई वैकल्पिक मुद्रा बनाने की योजना नहीं है.

आखिर में नतीजा क्या निकला?

इससे साफ है कि करेंसी नोट से भारतीय ध्वज हटाने और नई डिजिटल करेंसी लॉन्च करने का दावा पूरी तरह से फेक है. ऐसा कोई नोट मौजूद नहीं है और न ही ब्रिक्स ने इसकी कोई घोषणा की है. इस तरह के झूठे दावे सिर्फ अफवाह फैलाने और भारत की छवि खराब करने के लिए किए जा रहे हैं.

लिहाजा, अगर आपको सोशल मीडिया पर ऐसा कोई पोस्ट दिखे तो बिना जांचे-परखे उसे शेयर करने से बचें और सही जानकारी के लिए भरोसेमंद स्रोतों पर ही भरोसा करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2025 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).