Fact Check: अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट को बताया जम्मू एयरफोर्स बेस, फर्जी खबर फैलाकर गुमराह करने की कोशिश; जानें वायरल दावे का असली सच
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जम्मू स्थित एयरफोर्स बेस पर कई धमाके हुए हैं. कुछ लोग इसे ‘ब्रेकिंग न्यूज’ बताकर शेयर कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि अमेरिकी मीडिया ने भी इसकी पुष्टि की है.
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जम्मू स्थित एयरफोर्स बेस पर कई धमाके हुए हैं. कुछ लोग इसे ‘ब्रेकिंग न्यूज’ बताकर शेयर कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि अमेरिकी मीडिया ने भी इसकी पुष्टि की है. लेकिन इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है. PIB Fact Check ने इस वायरल तस्वीर और दावे की जांच की है और बताया है कि यह तस्वीर जम्मू की नहीं, बल्कि अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट की है. यह तस्वीर अगस्त 2021 में हुए आत्मघाती हमलों के बाद ली गई थी.
उस समय काबुल एयरपोर्ट पर दो बड़े बम धमाके हुए थे, जिनमें 40 से ज्यादा लोगों की जान गई थी और 130 से ज्यादा घायल हुए थे.
जम्मू एयरफोर्स बेस पर धमाकों की अफवाह फैलाई गई
❓Explosion at Jammu Air Force Base? Here's the truth!
An old image is being circulated with false claims of multiple explosions at the Jammu Air Force Base in India.#PIBFactCheck
✅ This image is from the Kabul Airport blast in August 2021.
✅ Here’s a report from that… pic.twitter.com/y99zbukBGM
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 9, 2025
फर्जी दावे हो रहे वायरल
इस घटना के बाद अफगानिस्तान में अफरा-तफरी मच गई थी. तालिबान के कब्जे के बाद लोग देश छोड़ने की कोशिश में एयरपोर्ट पर जुटे हुए थे. इसी दौरान आत्मघाती हमलावरों ने भीड़ को निशाना बनाया. इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ISIS ने ली थी. कुछ लोगों ने अब उसी तस्वीर को उठाकर यह झूठा दावा फैलाया कि जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर धमाके हुए हैं.
जबकि हकीकत यह है कि जम्मू एयरफोर्स बेस पर ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. न तो किसी तरह का हमला हुआ है और न ही किसी विस्फोट की पुष्टि की गई है.
फेक न्यूज फैलाने पर होगी कार्रवाई!
सरकारी एजेंसी PIB Fact Check ने ट्वीट कर इस भ्रम को दूर किया और लोगों से अपील की है कि वे बिना जांचे-परखे कोई भी खबर या तस्वीर शेयर न करें. सरकारी या विश्वसनीय स्रोतों से ही खबरें लें और किसी वायरल मैसेज या फोटो के झांसे में न आएं. फर्जी खबरें फैलाने से न सिर्फ देश में दहशत का माहौल बनता है, बल्कि सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान भी जरूरी मामलों से भटक सकता है.
इस तरह की अफवाहें फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है. ऐसे मामलों में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

