Viral Video: आचार्य कौशिक महाराज ने किया रेलवे ट्रैक पर भगवान शिव का 'जलाभिषेक', मथुरा का वीडियो वायरल
मथुरा में रेलवे की पटरियों पर आचार्य कौशिक महाराज भगवान शिव का 'जलाभिषेक' करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग जमकर इसका विरोध कर रहे है. हालांकि इस वीडियो के संदर्भ में आश्रम ने दावा किया है की ये फुटेज काफी पुराना है.
- Read in
- हिंदी
मथुरा, उत्तर प्रदेश: मथुरा में रेलवे की पटरियों पर आचार्य कौशिक महाराज भगवान शिव के 'जलाभिषेक' करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग जमकर इसका विरोध कर रहे है. हालांकि इस वीडियो के संदर्भ में आश्रम ने दावा किया है की ये फुटेज काफी पुराना है. लोगों ने इस वीडियो पर प्रतिक्रियाएं दी है. लोगों का कहना है की इस तरह से गंदी पटरियों पर शिव लिंग रखना ये शिव लिंग का अपमान है और संत समाज को भी ठेस पहुंचाता है. इस वीडियो के सामने आने के बाद अब आश्रम का कहना है की ये फुटेज काफी साल पुराना है. आचार्य कौशिक के भाई रामदेव शास्त्री ने कहा की घटना गलत है और कुछ लोग पुराने वीडियो वायरल करके उनके भाई की प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश कर रहे है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @AcharyaBharatJi नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Viral Video: स्वामी रामभद्राचार्य ने ‘बाल संत बाबा’ अभिनव अरोड़ा को मंच से हटाने का दिया आदेश: बोले ‘मेरी मर्यादा है’
रेलवे की पटरियों पर किया जलाभिषेक
( पूराण मनीषी) श्री आचार्य कौशिक जी महाराज
आपसे सवाल आप इस पूजा से सहमत हैं हां/ नहीं🚫
जनता और आप सब इस पूजा से कौन कौन सहमत हैं
भगवान शिव जी को इस तरह से रेलवे लाइन➖ पर रखने का इनको अधिकार है
क्या इन्होंने सनातन धर्म का अपमान नहीं किया? pic.twitter.com/H2vO8gwptD
— आचार्य भरत तिवारी जी RSP संगठन मंत्री (@AcharyaBharatJi) October 31, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2024 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

